आगरा में हाउस टैक्स सर्वे शुरू, अब हर घर पर पहुंचेगा नोटिस

आगरा नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली के लिए घर-घर नोटिस
आगरा: नगर निगम ने शहर में हाउस टैक्स वसूली को लेकर बड़ा कदम उठाया है| अब उन सभी संपत्तियों का दोबारा सर्वे किया जाएगा, जिनमें व्यावसायिक गतिविधियां हो रह है लेकिन टैक्स आवासीय दर पर दिया जा रहा है| साथ ही, जिन संपत्तियों का क्षेत्रफल कम दिखाया गया है, उनकी भी दोबारा जांच और पैमाईश होगी|

नगर निगम ने शहर में हाउस टैक्स वसूली के लिए अभियान तेज कर दिया है| हरिप्रवत, छत्ता, ताजगंज और लोहामंडी जॉन के लिए 60 सदस्यीय विशेष टीम गठित की गई है| हर जोन में 15-15 कर्मियों की यह टीम घर-घर जाकर करदाताओं को बिल देंगे और समय पर हाउस टैक्स जमा करने के लिए करदाताओं को प्रेरित करेंगे| 

टैक्स चोरी रोकने को फिर से होगी सर्वे 

नगर निगम के अनुसार, शहर में कई ऐसी संपत्तियां है जिनमें व्यापार चल रहा है, लेकिन टैक्स केवल आवासीय संपत्ति के रूप में भरा जा रहा है| वहीं, कुछ संपत्तियां ऐसी है जहां टैक्स तो व्यावसायिक के रूप में दिया जा रहा है लेकिन उनका क्षेत्रफल वास्तविक से काफी कम दर्शाया गया है| अब एमजी रोड, फतेहाबाद रोड, एमजी रोड - 2 और यमुना पार की प्रमुख सड़कों पर इनका दोबारा सर्वे कराया जाएगा| 

3 लाख से अधिक है बकायेदार, मिलेगा समयबद्ध बिल 

नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी के अनुसार, वर्तमान में शहर में करीब 3 लाख सक्रिय गृहकरदाता है, जिनमें से कई ने अब तक हाउस टैक्स जमा नहीं किया है| अब इन सभी को समय पर बिल वितरित किया जाएगा और टैक्स वसूली में पारदर्शिता लाई जाएगी| 

घर घर जाकर हाउस टैक्स नोटिस देंगे 60 कर्मचारी 

नगर निगम ने हाउस टैक्स वसूली के लिए 60 सदस्यीय टीम गठित की है| ये टीम चार जोनों - हरिप्रवत, छाता, ताजगंज और लोहामंडी में सक्रिय रहेगी| हर जोन में 15-15 कर्मचारियों की टीम घर घर जाकर करदाताओं को हाउस टैक्स का नोटिस देगी और समय पर टैक्स जमा कराने के लिए प्रेरित करेगी| 

अधिकारिरियो को दिए गए निर्देश, बनेगी हेल्प डेस्क 

राजस्व अधिकारियों के साथ-साथ वितरण कार्य में तैनात टीम को विशेष दिशा निर्देश दिए गए है| इसके अलावा हर जोन में हेल्प डेस्क भी स्थापित की जाएगी ताकि अगर किसी करदाता को बिल न मिला हो या वह जमा न कर पा रहा हो, तो वह संबधित अधिकारी से संपर्क कर सके|

टैक्स वसूली दर में होगा सुधार  

नगर निगम को उद्देश्य न केवल टैक्स वसूली बढ़ाना है, बल्कि व्यवस्था को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना भी है| टैक्स चोरी पर रोक, सही बिलिंग और वसूली दर में सुधार से शहर की वित्तीय को मजबूती मिलने की उम्मीद है| 



एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने