मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार को भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है| हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार इको कर एक ट्रक में जा घुसी| दुर्घटना इतनी भयंकर थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और शब कर में फंसे रह गए|
SSP बोले: झपकी आने से हुआ हादसा
मथुरा के SSP शैलेश कुमार पांडे ने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि हादसा संभवत: इको कर चालक को झपकी आने की वजह से हुआ| कार दिल्ली से आगरा की ओर जा रही थी, जिसमें कुल 9 लोग सवार थे| हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है|
टक्कर की भीषणता: कार के टुकड़े-टुकड़े
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से ट्रक में घुस गया| कार में सवार लोग लंबे समय तक उसमें फंसे रहे| सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और गैस कटर से कार को काटकर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया|
मरने वालों में दो परिवारों के लोग
पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो परिवारों के लोग है| एक परिवार आगरा का रहने वाला है जबकि दूसरा मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रहने वाले है|
. आगरा के हरलालपुर निवासी धर्मवीर के दो बेटे रोहित और आर्यन की मौत हो गई| धर्मवीर की पत्नी सोनी और बेटी पायल गंभीर रूप से घायल है|
. मुरैना जिले के बड़पुरा हुसैन गांव के दो सगे भाई दलवीर उर्फ छूले और पारस तोमर की भी मौत हुई है|
. एक शव की अब तक शिनाख्य नहीं हो सकी है| पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है|
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया संज्ञान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए है कि घायलों का सर्वोत्तम इलाज कराया जाए और मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जाए| उन्होंने हादसे की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के आदेश भी दिए है|
घटना का समय और स्थान
यह हादसा शनिवार करीब 3 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर बल्देव थाना क्षेत्र में हुआ| इको कार दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही थी तभी आगे चल रहे ट्रैक में पीछे से टक्कर मार दी
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
पुलिस ने तत्काल प्रभाव से घटनास्थल को सील कर जांच शुरू कर दी है| हादसे की सूचना मिलते ही राहत - बचाव दल मौके पर पहुंचा| शवों को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है और घायलों को आगरा के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया है| घायलों में से एक की हालत नाजुक बनी हुई है|
Tags
यमुना एक्सप्रेसवे दुर्घटना
agra News Dalna
Breaking News Mathura
Daily News Agra
Local News Dalna
Mathura News Dalna
Today News Agra
UP News Dalna