आगरा मै तूफानी रात: घुल - आंधी से तबाही, कई इलाकों में अंधेरा

 आगरा, 22 मई 

गुरुवार शाम आगरा में मौसम ने अचानक करवट ली, और लगभग 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चली तेज आंधी ने पूरे शहर मै अफरा तफरी मचा दी| शाम करीब 10 बजे बाद अचानक तेज हवाएं चलनी शुरू हुईं, जो कुछ ही मिनटों मै तूफानी रूप मै बदल गई| इस आंधी के साथ उड़ती धूल और तेज हवा ने न सिर्फ जनजीवन को अस्त - व्यस्त किया, बल्कि शहर के कई इलाकों मै भारी नुकसान भी पहुंचाया| 

Agra News: तेज आंधी से टूटा पेड़ 


पेड़ गिरने से मार्ग बाधित

आंधी के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पुराने और कमजोर पेड़ गिर गए| कमला नगर,बल्केश्वर,दयालबाग, ताजगंज और शाहगंज जैसे क्षेत्रों मै पेड़ो के गिरने से सड़कों पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया| स्थानीय लोगों को अपने वाहनों के साथ जाम मै घंटों फंसे रहना पड़ा| नगर निगम की टीमें मौके पर पहुंचकर पेड़ों को हटाने मै लगी रही, लेकिन ट्रैपिक की स्थिति सामान्य होने मै काफी समय लग गया|

कई इलाकों मै बिजली आपूर्ति 4 - 5 घंटे रही ठप 

तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए| इससे शहर के बड़े हिस्सों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई| ताजगंज, ट्रांस यमुना कॉलोनी, सिकंदरा, कालिंदी बिहार, शास्त्रीपुरम, और Runkata जैसे क्षेत्रों मै 4 से 5 घंटे तक बिजली नहीं रही| लोग अंधेरे मै मोबाइल टॉर्च और इनवर्टर की मदद से काम चलाते रहे| कई स्थानों पर तो इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगो को गर्मी और उमस से दोहरी परेशानी झेलनी पड़ी|

विद्युत विभाग ने स्थिति को संभालने के लिए आपातकालीन टीमें मौके पर भेजी, लेकिन नुकसान इतना ज्यादा था कि बिजली बहाल करने मै काफी समय लग गया| विभाग के अधिकारियों के अनुसार, शहर के कुछ हिस्सों मै रात 10 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक बिजली आपूर्ति सामान्य नहीं हो पाई थी 

होडिंग और बैनर गिरने से हुआ संपति का नुकसान 

आंधी के दौरान कई बड़े होडिंग और विज्ञापन बैनर हवा मै उड़ते हुए सड़कों पर आ गिरे| कुछ स्थानों पर होडिंग गिरने से खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा| शास्त्रीपुरम क्षेत्र मै एक बड़े होडिंग के गिरने से एक स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक समय पर हट गया, जिससे जान का नुकसान नहीं हुआ|

दुकानदारों का कहना है कि कई स्थानों पर तीन की छतें भी उड़ गई, जिससे उनकी दुकानों मै रखा सामान खराब हो गया|
आगरा के सदर मै गिरा होडिंग 










दृश्यता मै भरी गिरावट 

तेज आंधी के साथ आई धूल ने हवा मै इतना घना कुहासा पैदा कर दिया कि दृश्यता मात्र 50 मीटर तक सिमट गई|लोग वाहनों की हैडलाइट जलाकर धीरे - धीरे सड़क पार करते नजर आए| इस कारण कुछ स्थानों पर मामूली वाहन टकराव की घटनाएं भी हुई|

मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही संजीत हुई 

मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी जारी कर दी थी कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम बिगड़ सकता है| विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण आगरा और आसपास के क्षेत्रों मै तेज हवा, धूलभरी आंधी और हल्की वर्षा की संभावना थी| विभाग ने आगे भी अगले 24 से 48 घंटों तक मौसम में उतार - चढ़ाव रहने की बाद कही है|

प्रशासन की सक्रियता 

नगर निगम, विद्युत विभाग और पुलिस प्रशासन ने आपसी समन्वय से राहत कार्यों को तेज किया| पेड़ों को हटाने, बिजली बहाल करने और ट्रैफिक को सामान्य बनाने के लिए कर्मचारी देर रात तक सड़कों पर डटे रहे| कुछ इलाकों में नगर निगम की जेसीबी मशीनें लगाई गई, किसकी मदद से गिर हुए पेड़ों और होडिंग को हटाया गया|

आमजन से प्रशासन की अपील 

प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे बिना आवश्यक कारण के घरों से बाहर न निकले और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें| खुले मैदान, पेड़ के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों| दुकानदारों से कहा गया है कि वे अपने होडिंग और बैनर को अच्छी तरह से सुरक्षित करें, ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों| 

जनता की राय: 

सुमित गोयल ( स्थानीय दुकानदार )
"हर साल आंधी मै यही हाल होताहै| न होडिंग ठीक से लगाए जाते है न कोई सुरक्षा इंतजाम होते है| प्रशासन को पहले से ही तैयारी करनी चाहिए थी"

सुनीता यादव ( रहवासी )
"बिजली 4 घंटे से ज्यादा चली गई थी| बच्चों से साथ बहुत परेशानी हुई| इतनी गर्मी और अंधेरे में रात गुजारना मुश्किल हो गया |"

राहत की बात - जनहानि नहीं 

इस पूरे घटनाक्रम मै राहत की बात यह रही कि अभी तक किसी भी जानमाल की बड़ी क्षति की सूचना नहीं मिली| यह संभवत: प्रशासन की तत्परता और लोगों की सतर्कता के कारण संभव हो पाया| 

निष्कर्ष 

गुरुवार को आई तेज आंधी ने आगरा शहर को बुरी तरह प्रभावित किया| बिजली कटौती, यातायात अवरोध, और संपत्ति की क्षति के बावजूद जनहानि नहीं होना एक सकारात्मक संकेत है| प्रशासन और नगर निगम की तत्परता से स्थिति पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है| फिर भी मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहना जरूरी है|






Today Newz Daily Dalna Team 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने