आगरा मै ग्वालियर हाइवे पर भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर मै एक चालक की मौत

 आगरा,20 मई 2025 - मंगलवार की सुबह आगरा -ग्वालियर हाइवे पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो भरी भरकम ट्रकों की टक्कर हो गई| इस दुर्घटना मै एक चालक की दरनाक मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया| यह हादसा आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिराई गांव के पास हुआ|ट्रक मै फंसे चालक और क्लीनर को बाहर निकला| 

लेकिन कैटर चालक स्टीयरिंग मै फंसा हुआ|वह बचाओ - बचाओ चिल्ला रहा था| लोग उसे बचाने दौड़े, लेकिन तभी धमाकों के साथ कैंटर के टायर फटने लगे| यह देखकर लोग रुक गए और कैंटर चालक जलकर मर गया|

आगरा सड़क हादसा 2025






हादसे की पूरी जानकारी 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ट्रक पेट्रोल पंप से डीजल भरवाने के लिए धीमा होगा मूड रहा था| तभी सामने से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रक केबिन समेत आग की चपेट में आ गए| आग इतनी तेजी से फैली कि एक चालक के पास बचने का मौका तक नहीं रहा| वह केबिन मै ही फंस गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई|

आग लगने से मची अफरातफरी 

टक्कर के बाद तेज आवाज के साथ ट्रकों मै आग लग गई| घटनास्थल पर मौजूद लोग भयभीत होकर इधर - उधर भागने लगे|दुर्घटना के बाद हाइवे पर लंबा जाम लग गया| कुछ वाहन चालकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी| 

फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया| लेकिन तब तक एक ट्रक पूरी तरह जल चुका था| स्थानीय लोगों ने घायल ट्रक चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने मै मदद की|

2 किमी दूर से दिखा धुएं का गुबार 

राहगीर राहुल ने बताया -  धुएं का गुबार दो किलोमीटर दूर से दिख रहा था| धुआं देखकर हम मौके पर पहुंचे| गनीमत रही कि घटना पेट्रोल पंप से 200 मीटर दूर हुई| अगर यह पास मै होती तो बड़ा हादसा हो सकता था|

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई 

पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण मै लिया| मृत चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और उसके परिवार को सूचना दी जा चुकी है| हादसे के बाद कई घंटे तक ट्रैफिक बाधित रहा, जिसे पुलिस ने धीरे-धीरे सामान्य किया| पुलिस ने बताया कि कैंटर मै हार्डवेयर का सामान लदा था,जबकि ट्रक मै परचून का सामान था| इसलिए आग तेजी से फैली| 

पुलिस ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है और CCTV फुटेज भी खंगाले जा रही है| प्रारंभिक जांच मै यह बात सामने आई है कि पेट्रोल पंप के पास बनाए गए अवैध कट के कारण ट्रक को गलत दिशा मै मोड़ना पड़ा, जिससे यह हादसा हुआ| 

ACP सैया देवेश कुमार ने बताया कैंटर चालक की पहचान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के गांव बामौर निवासी मोहर सिंह के रूप में हुई वह दिल्ली से ग्वालियर जा रहा था| पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|

2 घंटे तक जाम मै फंसे रहे वाहन 

हादसे की वजह से हाइवे पर लंबा जाम लग गया| करीब 2 घंटे तक वाहन फंसे रहे| आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दोनों वाहनों को सड़क से हटवाया| इसके बाद यातायात सामान्य हो सका|
हादसे के बाद लगा जाम News Dalna 











स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला हादसा नहीं है| इस जगह पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी है| लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि हाइवे पर बने अवैध कटो को जल्द से जल्द बंद किया जाए ताकि इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सके|

सड़क सुरक्षा पर सवाल 

इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए है| भारी बहनों की तेज गति, सही लेन का पालन न करना, और गलत दिशा में वाहन मोड़ना जैसी लापरवाहियों के कारण आए दिन हादसे हो रहे है| आवश्यकता है कि यातायात नियमों का सख्ती से पालन हो और प्रशासनिक स्तर पर उचित निगरानी रखी जाए|

आगरा प्रशासन से अपील 

स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्रों मै CCTV कैमरे लगाए जाएं और नियमित पेट्रोलिंग की जाए| इसके साथ ही अवैध कटो को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए उचित संकेतक लगाए जाएं|

निष्कर्ष

सड़क दुर्घटनाएं किसी एक व्यक्ति का नहीं, पूरे समाज का नुकसान है| ऐसे हादसे भविष्य में न हों,इसके लिए प्रशासन, ट्रांसपोर्ट विभाग,वाहन चालक और आम जनता सभी को मिलकर प्रयास करना होगा| आगरा - ग्वालियर हाइवे जैसे व्यस्त मार्गों पर अतिरिक्त सतर्कता और सुरक्षा उपाय अनिवार्य है| 







Today News Daily Dalna Team 

 

Sita Sharma

स्वतंत्र लेखिका और ब्लॉगर लोकल न्यूज, मौसम अपडेट और ट्रेडिंग खबरों पर लिखना पसंद करती हैं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने