सिर्फ सरकारी कॉलेजों में ही भीड़! प्राइवेट सीटों पर सन्नाटा, जानिए क्यों नहीं हो रहे एडमिशन

आगरा यूनिवर्सिटी में 60% प्राइवेट सीटें अब भी खाली
आज है एडमिशन की आखिरी तारीख 


आगरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों ( UG Courses ) में दाखिले की प्रक्रिया का आज अंतिम दिन है, लेकिन आंकड़ों की माने तो स्थिति चौंकाने वाली है| 8 मई से शुरू हुई प्रवेश प्रकिया के बावजूद अभी तक सिर्फ 1.40 लाख छात्र ही पंजीकरण करा सके है, जबकि कुल सीटें 2.88 लाख से अधिक है| यानी करीब 50 प्रतिशत सीटें अब भी खाली है| 

समर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य 

इस साल विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को केंद्रीकृत और पारदर्शी बनाने के लिए समर्पण पोर्टल शुरू किया है| छात्रों को सबसे पहले 400 रूपये शुल्क देकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके बाद एक समर्पण रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होता है| इसी नंबर के आधार पर छात्र कॉलेज या आवासीय संस्थान में आवेदन कर सकते है| 

कुल आंकड़े: कितनी सीटें कितने रजिस्ट्रेशन? 

1. कुछ कॉलेज - 520 
2. कुछ सीटे - 2,88,464
3. अब तक रजिस्ट्रेशन - 1,40,000
4. खाली सीटे - 1,48,000 

अब तक दो बार बढ़ चुकी है डेट 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 जून तय की थी, लेकिन कम रजिस्ट्रेशन होने पर इसे 15 जुलाई और फिर 31 जुलाई तक बढ़ा दिया गया| तीन महीने से अधिक समय तक खुली प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद सीटें आधी ही भर पाई है| 

आखिर क्यों नहीं भर पा रही सीटें? 

विशेषज्ञों का मानना है कि सीटें खाली रहने के पीछे कई कारण हो सकते है 

निजी कॉलेजों में का नामांकन 

एडेड और सरकारी कॉलेज में सीटें भर चुकी है लेकिन प्राइवेट कॉलेज में सिर्फ 10% सीटें ही भरी जा सकी है| इसका कारण हो सकता है बड़ी फीस, कम सुविधाएं, या छात्रों की प्राथमिकता में गिरावट 

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

कई छात्र स्नातक में दाखिला लेने की बजाय सीधा प्रतियोगी परीक्षाओं ( UPSC, SSC, पुलिस भर्ती  ) की तैयारी को प्राथमिकता दे रहे है| 

रोजगार की चिंता 

छात्रों में यह धारणा बढ़ती जा रही है कि स्नातक डिग्री से उन्हें बेहतर रोजगार नहीं मिलेगा| इस कारण भी रुझान कम हो रहा है| 

किन कॉलेजों में फिर भी बढ़ रही है मांग? 

कुछ प्रमुख कॉलेज में छात्रों की भीड़ साफ देखी जा रही है 

. सेंट जॉन्स कॉलेज ( St. John's College ) 
. आहता कॉलेज ( Agra College )
. आरबीएस कॉलेज ( RBS College ) 
इन संस्थानों से सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भी विश्वविद्यालय प्रशासन के पास आ चुका है| 

आगे क्या हो सकती है? क्या फिर बढ़ेगी डेट?

विश्वविधालय प्रशासन ने संकेत दर है कि यही आज यानी 31 जुलाई तक भी सीटें भरने का आंकड़ा संतोषजनक नहीं पहुंचता, तो संभवत एक बार और डेट बढ़ाई जा सकती है| सूत्रों के मुताबिक अगस्त के पहले सप्ताह तक एक और अवसर दूर जाने की संभावना बनी हुई है| 

छात्रों के लिए जरूरी सुझाव 

1. आज ही समर्पण पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराए - अंतिम अवसर हो सकता है|
2. पसंदीदा कॉलेज का चयन जल्दी करे, सीटें सीमित है| 
3. दस्तावेज पूरे रखें - आधार कार्ड, मार्कशीट, पासपोर्ट साइज फोटो आदि| 
4. अधिकृत कॉलेज की सूची पोर्टल से ही देखें - फर्जी संस्थानों से बचें 

पिछले साल ( 2024-25 ) की एडमिशन रिपोर्ट 

पिछले साल कुल सीटें लगभग 2.85 लाख रही थी और कुछ कॉलेज लगभग 510-515 कॉलेज है 

कोर्सवार सीटें 

कोर्स           अनुमानित सीटें          सीट भरने की दर 
B.A                1.60                      लगभग 80-85% 
B. Com         50,000                  लगभग 95% 
B.Sc.             75,000                   लगभग 75-80%

मुख्य समस्या क्या थी 2024-25 

1. प्राइवेट कॉलेजों में कम एडमिशन 

सरकारी वो एडेड कॉलेजों में तो लगभग सभी सीटें भर गई थी, लेकिन प्राइवेट कॉलेज में 20-25% सीटें खाली रह गई थी|

रजिस्ट्रेशन में गिरावट 

शुरुआती महीनों में रजिस्ट्रेशन बहुत कम थे, इसलिए विश्वविद्यालय ने उस वर्ष भी दो बार एडमिशन की तारीख बढ़ाई थी| 

कॉलेजों ने सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था 

कुछ प्रमुख कॉलेज जैसे आगरा कॉलेज, सेंट जॉन्स कॉलेज, और आरबीएस कॉलेज ने सीटें बढ़ाने की मजूरी मांगी थी, क्योंकि वहां एडमिशन मांग अधिक थी| 

पिछली बार की तुलना में इस बार क्या बदला? 

पहलू                       2024-25                           2025-26
कुल सीटें                 2.85 लाख                           2.88 लाख 
पोर्टल                     ऑनलाइन+ऑफलाइन            पूरी तरह समर्पण पोर्टल 
रजिस्ट्रेशन                2.2 लाख                            अब तक 1.4 लाख ही
सीटें खाली               65,000                              1.48 लाख 

आगरा यूनिवर्सिटी की कुल सीटें 

1. आगरा कॉलेज 

कोर्स: B.A, B.Com, B.Sc., LLB आदि 
अनुमानित सीटें 
. B.A - 2,500+
. B.Com- 1,200+
. B.Sc.- 1,800
कुल स्नातक सीटें लगभग 5,500-6,000
सबसे अधिक सीटों वाला कॉलेज 

2. सेंट जॉन्स कॉलेज 

कोर्स B.A, B.Com, B.Sc., BBA, BCA आदि 
अनुमानित सीटें
. B.A - 2,000
. B.Com - 1,200
. B.Sc. - 1,500
कुल स्नातक सीटें लगभग 4,500-5,000
हर साल एडमिशन के समय सबसे ज्यादा डिमांड में 

आरबीएस कॉलेज 

कोर्स B.Sc( Agri ) B.Sc., B.A., B.com 
. B.Sc ( Agri ) - 1,500
. B.Sc - 1,200
. B.A - 800
. B.Com - 800
कुल सीटें 3,500-4,000 के आसपास 

अन्य उल्लेखनीय कॉलेज ( सीटें थोड़ी कम लेकिन डिमांड अच्छी ) 

कॉलेज का नाम                                              अनुमानित सीटें (U G ) 
. D.E.I ( दयालबाग एजूकेशन इंस्टीट्यूट )                1,500-2,000
. Dau Dayal Institute                                   1,200-1,500
. K.D College                                                  1,000-1,200




Sita Sharma

स्वतंत्र लेखिका और ब्लॉगर लोकल न्यूज, मौसम अपडेट और ट्रेडिंग खबरों पर लिखना पसंद करती हैं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने