आगरा में बन रहा है 125 फीट ऊंचा मिथिला महल - जानिए जनकपुरी महोत्सव की पूरी डिटेल

जनकपुरी महोत्सव 2025 में आगरा का 250 फीट लंबा और 125 फीट ऊंचा मिथिला महल


उत्तर भारत के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में से एक जनकपुरी महोत्सव इस बार भी अत्यंत भव्य स्वरूप में आयोजित होने जा रही है| आगरा के कमला नगर क्षेत्र में स्थित शिवम पार्क और लक्ष्मण पार्क इस बार मिथिला महल और जनकपुरी झांकियों के भव्य केंद्र बनेंगे| आयोजन समिति ने इस महोत्सव को न सिर्फ धार्मिक श्रद्धा बल्कि सांस्कृतिक उत्सव के रूप में भी प्रस्तुत करने की पूरी तैयारी कर ली है|

250 फीट लंबा और 125 फीट ऊंचा होगा 'मिथिला महल' 

इस बार महोत्सव की सबसे बड़ी आकर्षण का केंद्र मिथिला महल होगा, जिसकी लंबाई 250 फीट और ऊंचाई 125 फीट रखी गई है| आयोजकों के अनुसार, कोलकाता के करीब 80 अनुभवी कारीगर दिन-रात मेहनत करके इस महल को आकर दे रहे है| महल के निर्माण में वॉटरप्रूफ तकनीक और विशेष केमिकल्स का इस्तेमाल किया गया है ताकि बरसात और नमी से इसकी खूबसूरती बनी रहे| 

महल के खिड़कियों, दरवाजों और दरबारी स्वरूपों में ऐसी नक्काशी और कलाकारी की जा रही है कि यह वास्तविक राजमहल जैसा प्रतीक होगा| इसके अलावा, पार्क में बैठने के लिए 1500 लोगों की व्यवस्था की गई है जिसमें VVIP, VIP और आमजनता के लिए अलग-अलग सोफा सीटिंग बनाई गई है| 

12 ज्योतिर्लिग की झांकियां और 45 आकर्षक प्रवेश द्वार 

इस बार महोत्सव परिसर को रंग-बिरंगे फूलों, गमलों और फव्वारों से सजाया जा रहा है| साथ ही 12 ज्योतिर्लिग की सुंदर झांकियां भी आकर्षण का केंद्र बनेगी| पूरे क्षेत्र में 15 भव्य गेट तैयार किए जा रहे है, जिनमें से मुख्य गेटों को सिंहद्वार के रूप में सजाया जा रहा है| यह सभी गेट थीम-आधारित होंगे जो आगंतुकों का स्वागत करने के लिए खास डिजाइन किए गए है| 

14 से 21 सितंबर तक चलेगा महोत्सव 

जनकपुरी महोत्सव 2025 का आयोजन 14 से 21 सितंबर तक होगा| 

. 14 सितंबर : समिति द्वारा आमंत्रण यात्रा मिथिला नगरी क्षेत्र में निकलेगी| 
. 15 सितंबर : आमंत्रण यात्रा जिसमें राजा जनक राज दशरथ को आमंत्रित करेंगे| 
. 16 सितंबर : मेहंदी का आयोजन| 
. 17 सितंबर : प्रभु श्रीराम बारात लेकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे| 
.18-20 सितंबर : जनकपुरी में माता सीता के साथ उनके विवाह की विभिन्न झांकियां|
. 21 सितंबर : समापन व आशीर्वचन कार्यक्रम| 

( बारात और कार्यक्रम के विस्तृत रूट आयोजन समिति द्वारा कुछ दिन पहले जारी किए जायेगा| ) 

लक्ष्मण पार्क और सत्यम पार्क में आकषर्क झांकियां व झूले 

लोगों के मनोरंजन के लिए सत्यम पार्क में 12 तरह के झूले लगाए जा रहे है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को आकषिर्त करेंगे| लक्ष्मण पार्क में आकर्षक झांकियां सजाई जाएंगी, जो विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी| 

VVIP, VIP और आमजनता के लिए बैठने की व्यवस्था 

मिथिला महल के सामने अगल-अलग श्रेणियों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है| VVIP, VIP और आमजनता के लिए अलग-अलग सोफा सीटिंग, पार्किंग और सुरक्षा के इंतजाम किए गए है| 

आगरा की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई 

जनकपुरी महोत्सव आगरा के सांस्कृतिक कैलेंडर का सबसे बड़ा आयोजन माना जाता है| हर साल हजारों लोग इस महोत्सव में शामिल होते है| इस बार आयोजन समिति ने इस महोत्सव को और भी आकर्षक बनाने के लिए नई थीम और नए सेटअप पर काम किया है| 

जनकपुरी महोत्सव की विशेष जानकारी 

1. इतिहार 
. जनकपुरी महोत्सव की शुरूआत 1964 में हुई थी| पहला आयोजन नौबस्ता क्षेत्र में हुआ था| 
. साहित्य सेवी आदर्शनंदन गुप्ता, पंडित शिवदत्त शुक्ला, राजकुमार सर्राफ, डॉ. श्याम सिंह, भजनलाल आदि लोगों ने इस आयोजन को जन्म दिया| 

2. स्थान बदलना 

. हर साल जनकपुरी महोत्सव विभिन्न इलाकों में होता है, उदाहरण के लिए, शाहगंज, समय प्लेस, दयालबाग, कमला नगर आदि क्षेत्रों में| 
. इस वर्ष कमला नगर में कार्यालय स्थापित हुआ है और जनक महल शिवम् पार्क में सजाया जाना है| 

3. आयोजन समिति / नेतृत्व 

. समिति में विभिन्न पदाधिकारियों की भूमिका होती है, अध्यक्ष, संयोजक, महामंत्री, महिला समिति आदि 
. उदाहरण के लिए, मुरारी प्रसाद अग्रवाल अध्यक्ष और पी एल शर्मा राजा जनक बने ऐसे घोषित हुए|

4. जनक महल की डिजाइन व आकार 

. विभिन्न साल में जनक महल की डिजाइन बड़ी भव्य होती है, जैसे "नेपाल के जानकी मंदिर की तर्ज पर" डिजाइन| 
. आकार-प्रकार बदलते रहते है, उदाहरण के लिए 200 फीट चौड़ा, 86-100 फीट ऊंचा आदि आंकड़े सुनने में आए| 

5. विकास कार्य और खर्च 

. पिछले साल में आयोजन स्थानों के आसपास के इलाकों में सड़क, लाइटिंग, सफाई, कॉलोनियों आदि के सुधार के लिए बड़े विकास कार्य किए गए| 
. जैसे 2024 में शाहगंज में लगभग रु 8 करोड़ खर्च से विकास कार्यों को मंजूरी मिली थी| 


Sita Sharma

स्वतंत्र लेखिका और ब्लॉगर लोकल न्यूज, मौसम अपडेट और ट्रेडिंग खबरों पर लिखना पसंद करती हैं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने