4.6 करोड़ रुपये से चल रहे विकास कार्य
नगर निगम ने 4.6 रूपये के बजट से कमला नगर क्षेत्र में सड़क, नालियां, इंटरलॉकिंग टाइल्स व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर का काम शुरू किया|
योजना के अनुसार
. खुली नालियों को कवर करना
. हॉट मिक्स से सड़क सुधार
. साइड पटरी पर इंटरलॉकिंग टाइल्स
. मुख्य सड़कों और लिंक रोड्स का अपग्रेडेशन
सड़क की गुणवत्ता पर सवाल
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लाल मिट्ठी का इस्तेमाल नहीं किया गया और काली मिट्टी डालकर जल्दी-जल्दी में काम पूरा किया गया| और केवल 24 घंटे बाद ही वह चाबी से खुरचने पर टूट गई| इससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खंडे हो गए है|
कमला नगर में कहाँ-कहाँ हुआ निर्माण
. E ब्लॉक - सरस्वती विधा मंदिर स्कूल से पानी की टंकी रोड तक
. IDBI बैंक से जैन पार्क और लिंक रोड तक हॉट मिक्स
. सेंट्रल बैंक रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग से मुख्य मार्ग तक
. C ब्लॉक - इंडियन ओवरसीज बैंक तक सड़क सुधार
. D ब्लॉक - दिलीप मेडिकल से कावेरी मंदिर व लिंक रोड
. A ब्लॉक - डबल स्टोरी आंतरिक सड़कों, नाली मरम्मत, इंटरलॉकिंग टाइल्स
नगर आयुक्त ने दिए जांच के आदेश
जैसे ही ये खबर वायरल हुई, नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने जांच के आदेश दिए और जूनियर इंजीनियर को सैंपल कलेक्ट करने को कहा| इससे स्पष्ट है कि प्रशासन भी गुणवत्ता पर सवालों को गंभीरता से ले रहा है|
क्यों होती है सड़कें जल्दी खराब?
भारत में सड़क की कई चुनौतियां है
. मानक से कम मोटाई और बेस मैटीरियल
. बारिश या नमी के समय कंस्ट्रक्शन
. घटिया बीटू मिन या हॉट मिक्स
. जल्दीबाजी में रोलर कम्पैक्शन न करना
स्थानीय जनता की प्रतिक्रिया
क्षेत्रीय लोग खुलेआम कह रहे है कि "त्यौहार के नाम पर जनता के पैसे बर्बाद हो रहे है|" स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप पर यह वीडियो खूब शेयर हो रहा है| नितिन कोहली निवासी ने यह वीडियो जारी कर पूरे मामले को उजागर किया| और स्थानीय लोगों का आक्रोश देख नगर निगम ने जांच के आदेश दिए है|
आगे क्या होगा?
जांच रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि सड़क की गुणवत्ता मानकों के हिसाब से थी या नहीं| यदि दोषी ठेकेदार पाए गए तो कार्रवाई हो सकती है| यह घटना स्थानीय निकायों के क्वालिटी कंट्रोल मैकेनिज्म पर भी सवाल उठती है| और साथ ही प्रशासन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है जब सड़क बन रही थी तब जांच नहीं की और न ही सड़क की गुणवत्ता की जांच की|
जनकपुरी महोत्सव के महत्व पर रोशनी
जनकपुरी महोत्सव आगरा का सबसे बड़ा सांस्कृतिक आयोजन है, इसलिए इस समय सड़कें, नालियां और ट्रैफिक मैनेजमेंट सही होना जरूरी है| हर साल लाखों श्रद्धालु यहां आते है और इस साल नगर निगम ने विशेष तैयारियां की थी| जनकपुरी 14 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक आयोजित है|
आगरा के कमला नगर की यह घटना बताती है कि विकास कार्य की गति जितनी महत्वपूर्ण है, गुणवत्ता उससे भी अधिक महत्वपूर्ण है| जनता का पैसा पारदर्शी और टिकाऊ कार्यों पर खर्च होना चाहिए| अगर प्रशासन कड़े कदम उठाया है तो आने वाले समय में सड़कें बेहतर बन सकती है और जनकपुरी महोत्सव जैसे आयोजनों में लोगों को सुविधा मिलेगी|
