आगरा| गुरुवार रात आगरा के न्यू आगरा क्षेत्र में छात्रा से मोबाइल छनने की घटना ने लोगों को दहला दिया| छात्रा सड़क पर फोन पर बात करते हुए जा रही थी कि तभी पीछे से अपाचे बाइक पर आए दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए| घटना के बाद युवती ने शोर मचाया, लेकिन तक तक आरोपी काफी दूर निकल चुके थे|
घटना के तुरंत बाद छात्रा ने थाने में शिकायत दी और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए केवल तीन घंटे के भीतर ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया| पुलिस ने उनके पास से छात्रा का फोन और अन्य चार मोबाइल फोन भी बरामद किए है| इनमें तीन फोन हतिपर्वत क्षेत्र और एक फोन दिल्ली से छीना गया था|
घटना का पूरा विवरण ( Agra News Today )
न्यू आगरा क्षेत्र में दृष्टि लाइब्रेरी के पास यह घटना रात करीब 9 बजे की है| मथुरा निवासी छात्रा विनेश उपाध्याय अपने किसी काम से आगरा आई थी| वह सड़क पर चलते हुए फोन पर बात कर रही थी| तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने एक झटके में उसका फोन छीन लिया और भाग खड़े हुए|
छात्रा ने पहले तो कुछ समझा ही नहीं कि उसके साथ क्या हुआ| जब तक वह शोर मचाकर बदमाशों का पीछा करती, वे आंखों से ओझल हो चुके थे| घबराई युवती ने तत्काल न्यू आगरा थाने में शिकायत दर्ज कराई|
पुलिस की तेज कार्रवाई ( Agra Crime News )
छात्रा की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई| आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले गए| फुटेज में 2 युवक अपाचे बाइक पर दिखाई दिए, जिन्होंने छात्रा से फोन छीना था| डिविजन चौकी प्रभारी एसआई सोनू कुमार ने अपनी टीम के साथ आरोपियों की तलाश शुरू की| केवल तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया|
आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल
गिरफ्तार आरोपियों के पास से छात्रा का छीना गया मोबाइल फोन और चार अन्य फोन भी बरामद किए गए| जांच में पता चला कि इनमें से तीन फोन हरिपर्वत क्षेत्र से और एक फोन दिल्ली से छीना गया था|
आरोपियों की पहचान ( Agra Taaza News )
पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हर्ष राय और लवली उर्फ काले के रूप में की है| हर्ष राय पहले भी जेल जा चुका है और उस पर गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है| पूछताछ में उसने कबूला कि वह और उसका साथी लवली अपाचे बाइक पर बैठकर लूटपाट और छिनौती की वारदातों को आजम देते थे|
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है| उनके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की गई है|
स्थानीय लोगों में आक्रोश ( Agra News Dalna )
यह घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है| लोगों का कहना है कि छात्राएं सड़कों पर सुरक्षित नहीं है| फोन झपटमारी और लूट की घणाएं लगातार बढ़ रही है| पुलिस को ऐसे अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए| हालांकि लोगों ने पुलिस की तेज कार्रवाई की सराहना भी की| केवल तीन घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस की सक्रियता और चुस्ती का प्रमाण है|
पुलिस का बयान
डिविजन चौकी प्रभारी एसआई सोनू कुमार ने बताया कि छात्रा की शिकायत मिलते ही पूरी टीम को सक्रिय कर दिया गया| सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान हुई और फिर उन्हें पकड़ लिया गया| उन्होंने कहा कि बदमाशों के पास से अन्य मोबाइल फोन भी बरामद हुए है| अब इन मोबाइल फोनो के असली मालिकों की तलाश की जा रही है|
महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल
इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है| अकेले मोबाइल झपटमारी की घटनाएँ ही नहीं, बल्कि सड़कों पर महिलाओं से छेड़खानी और लूट जैसी घटनाएं बढ़ रही है| स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे है कि छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं| खासकर उन क्षेत्रों में जहां छात्राएं और महिलाएं अधिक संख्या में आती-जाती है|
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है| वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे अपाचे बाइक पर सवार बदमाश झपट्टा मारकर छात्रा से मोबाइल छीनकर भाग गए| वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नाराजगी जताई और कहा कि छात्राएं अब सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है|
आगरा की इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि अपराधी कितने बेखौफ है| लेकिन राहत की बात यह है कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए केवल तीन घंटे में आरोपियों को पकड़ लिया| पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की छानबीन कर रही है और यह पाता लगाने की कोशिश कर रही है कि इनसे और कितनी घटनाएं जुड़ी हुए है|
