15 अगस्त पर देशभक्ति के रंग में रंगा आगरा

आजादी के रंग में डुबा आगरा शहर


आगरा - 15 अगस्त 2025 को पूरे देश के साथ-साथ ताज नगरी आगरा में भी स्वतन्त्रता दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन हुआ| 79वे स्वतंत्रता दिवस पर शहरभर में सरकारी कार्यालयों, शैक्षिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और कॉलोनियों में तिरंगा लहराया गया| हर और देशभक्ति का जोश और एकता का संदेश गूंजता रहा|

सरकारी और शैक्षिक संस्थानों में ध्वजारोहण 

सुबह से ही आगरा के विभिन्न हिस्सों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का सिलसिला शुरू हो गया| 

. जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने ध्वजारोहण किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिन|

. पुलिस लाइन में भी विशेष स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारीयों और जवानों ने देशभक्ति की शपथ ली|

. स्कूल और कॉलेजों में बच्चों ने ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं|

बच्चों का देशभक्ति उत्साह 

स्कूल-कॉलेजों के बच्चों स्त्रतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला| रंग-बिरंगे परिधानों में सजे छात्र-छात्रों ने "वंदे मातरम" और "जन गण मन" जैसे गीतों से वातावरण को देशभक्ति की भावना से भर दिया| 

. बच्चों ने नृत्य, कविताओं और नाटिकाओं के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को याद किया|

. कई विद्यालयों में तिरंगे के रंगों में फेस पेंटिंग और रैलियां भी निकाली गई| 

सामाजिक संगठनों की भागीदारी 

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आगरा के कई सामाजिक संगठन भी आगे आए| उन्होंने झंडारोहण के साथ-साथ गरीब बच्चों में किताबें, तिरंगे और मिठाइयां बांटी| 

. कई संस्थाओं ने स्वच्छता अभियान चलाया|

. कुछ संगठनों ने वृक्षारोपण कर आजादी के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया| 

शहरभर में देशभक्ति का माहौल 

15 अगस्त के दिन आगरा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया|

. मुख्य सड़कों पर तिरंगे के बैनर और लाइटिंग सजाई गई| 

. विभिन्न संस्थानों के प्रमुखों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और युवाओं को देख के विकास में भागीदारी का संकल्प दिलाया| 

सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज का आयोजन 

आगरा का सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज भी इस दिन देशभक्ति के रंग में रंगा नगर आया| यहां 15 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह और सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें डॉक्टरों, छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| 

सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियां 

शहर में जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां और रैलियां आयोजित की गई| बच्चों ने स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की, जिसमें भगत सिंह, रानी लक्ष्मीबाई और महात्मा गांधी जैसे महानायकों की भूमिका निभाई गई| 

एकता और भाईचारे का संदेश 

स्वतंत्रता दिवस केवल एक उत्सव नहीं बल्कि एक अवसर है देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने का| आगरा के विभिन्न कार्यक्रमों में वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि हरहर नागरिक को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए| 

स्वतंत्रता दिवस रैलियां - शहरभर में देशभक्ति का जुलूस 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आगरा में कई जगहों से देशभक्ति रैलियां निकाली गई| 

1. संजय प्लेस से एमजी रोड तक स्कूल बच्चों और एनसीसी कैडेट्स ने तिरंगा लेकर मार्च पास्ट किया|

2. बल्केश्वर से रामबाग तक समाजसेवी संगठनों ने बाइक रैली निकालकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया| 

3. फतेहाबाद रोड पर स्थित कई प्राइवेट स्कूलों ने सांस्कृतिक झांकियों से साथ रैली निकाली|

4. सदर बाजार और ताजगंज क्षेत्र में देशभक्ति नारों से गुजरे जुलूस निकाले| 

5. कॉलेज में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय परिसर से लेकर आसपास के इलाकों तक एनएसएस और एनसीसी यूनिट्स ने रैलियां निकलीं| 

इन रैलियों में छात्र-छात्राएं, अध्यापक, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक तिरंगा लहराते हुए शामिल हुए| पूरे शहर में "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारों से माहौल देशभक्ति से भर गया| 

15 अगस्त: भारत की आजादी की कहानी और इस दिन का महत्व 

हर साल 15 अगस्त को भारतवासी स्वतंत्रता दिवस मानते है| यह दिन 1947 में ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने की ऐतिहासिक घड़ी का प्रतीक है| यह सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान की याद और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का दिन है| 

15 अगस्त का इतिहास 

. 1947 में करीब 200 वर्षों के ब्रिटिश शासन के बाद भारत को स्वतंत्रता मिली| 

. आजादी की घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री क्लाइमेंट इटली ने की थी, जिसके तहत इंडियन इंडिपेंडेंस एक्ट 1947 पारित हुआ| 

. 14 अगस्त की मध्यरात्रि को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने प्रसिध्द भाषण "ट्रिस्ट विद डेस्टिनी" ने आजादी का ऐलान किया|

. 15 अगस्त 1947 की सुबह लाल किले पर पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया| 

15 अगस्त का महत्व 

1. यह दिन हमें स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान याद दिलाता है| 
2. यह राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतंत्र का प्रतीक है| 
3. 15 अगस्त युवाओं में देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करता है| 


Sita Sharma

स्वतंत्र लेखिका और ब्लॉगर लोकल न्यूज, मौसम अपडेट और ट्रेडिंग खबरों पर लिखना पसंद करती हैं

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने