आगरा: वकील पर महिला से रेप, धर्म परिवर्तन का दबाव, जान से मारने की धमकी
![]() |
महिला से रेप, धमकी, धर्म परिवर्तन का दबाव |
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां थाना शाहगंज क्षेत्र की एक महिला ने अधिवक्ता जलालुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर पहले उसका रेप किया, फिर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डाला और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
कांग्रेस कार्यालय में दिया घटना को अंजाम
पीड़िता के अनुसार, वर्ष 2019 में उसके भाइयों से विवाद के बाद उसकी मुलाकात जलालुद्दीन से हुई, जिसने खुद को वकील बताया। मदद के बहाने उसने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं। बाद में सितंबर 2019 में आरोपी उसे दवा दिलाने के बहाने एमजी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर ले गया और हथियार के बल पर रेप किया।
चाकू से हमला भी किया
घर में घुसकर उत्पीड़न और धमकी
इसके बाद आरोपी लगातार पीड़िता के घर आने लगा। धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता रहा। घर में नमाज पढ़ता और रोजा रखने के लिए मजबूर करता। जब महिला ने इसका विरोध किया तो 1 जनवरी को उस पर चाकू से हमला किया। किसी तरह महिला ने खुद को बचाया।
धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला
FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
महिला का आरोप है कि उसने 2 जुलाई को शाहगंज थाने में रिपोर्ट लिखवाने की कोशिश की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने एसपी से मिलकर पूरी घटना बताई। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अब केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
पीड़िता के पास मौजूद है सबूत
पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास आरोपी की धमकियों और हमले से जुड़े ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिन्हें वह पुलिस को सौंप चुकी है।
मामला बना चर्चा का विषय
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
आगरा मेट्रो अपडेट यमुना पर 350 मीटर लंबा पुल बनेगा महीने में होगा तैयार
आगरा शाहगंज बाजार में अतिक्रमण का कहर, जाम से परेशान लोग, व्यापार पर बुरा असर