आगरा के सिकंदरा स्थिति निजी अस्पताल में 77 वर्षीय बुजुर्ग की कूल्हे की सर्जरी से पहले कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप, नए NB.1.8.1 वैरिएंट और जमीनी तैयारियों पर एक विस्तृत रिपोर्ट|
आगरा, मई 2025 - ताज नगरी आगरा में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है| बीते सोमवार को एक निजी अस्पताल मै कूल्हे की सर्जरी के लिए आए 77 वर्षीय बुजुर्ग मरीज की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है| यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब देशभर में कोरोना वायरस के एक नए वैरिएंट NB.1.8.1 को लेकर चिंताएं बढ़ रही है|
![]() |
आगरा में कोरोना वायरस |
मरीज में मिले कोरोना के लक्षण
मूल रूप से आगरा निवासी यह बुजुर्ग व्यक्ति सिकंदरा स्थित एक प्रसिद्ध निजी अस्पताल में कूल्हे की सर्जरी के लिए भर्ती हुए थे|भर्ती के समय उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत थी| डॉक्टर को लक्षण संदिग्ध लगे, जिसके बाद मरीज का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया| सोमवार को आई रिपोर्ट में मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए|
इसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में ही आइसोलेशन में शिफ्ट कर दिया गया| स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर उन्हें भी जांच की प्रक्रिया में शामिल किया|
स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में
जैसे ही मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिला स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कार्रवाई शुरू की| मरीज के संपर्क में आए डॉक्टरों ,नर्सों, सहायक स्टाफ और परिजनों के सैंपल लिए गए है| ये सभी नमूने एसएन मेडिकल कॉलेज की वायरोलॉजी लैब में जांच के लिए भेजे गए है| अस्पताल में भी कोविड प्रोटोकॉल को सख्ती से लागू कर दिया है और सभी वार्डो को सैनिटाइज किया गया है|
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अभी घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है| शुरूआती चरण में ही संक्रमित की पहचान हो जाना एक सकारात्मक संकेत है|
नया वैरिएंट NB.1.8.1 अधिक संक्रामक और लक्षणहीन
भारत समेत कई देशों में कोरोना वायरस का नया वैरिएंट NB.1.8.1 तेजी से फैल रहा है| विशेषज्ञों का मानना है कि वैरिएंट ओमिक्रोन के JN.1 स्वरूप का म्यूटेशन है| इस नए वैरिएंट की सबसे बड़ी चुनौती यह है कि इसके लक्षण बेहद हल्के या कभी-कभी पूरी तरह लक्षण होते है| कुछ सामान्य लक्षणों में थकान, गले में खराश, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और हल्का बुखार शामिल है|
विशेषज्ञों ने चेताया है कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह वैरिएंट विशेष रूप से खतरनाक साबित हो सकता है| ऐसे में मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग और हाथों की नियमित सफाई जैसे बुनियादी उपायों को फिर से अपनाने की आवश्यकता है|
पर्यटन स्थल और रेलवे स्टेशन बने जोखिम के केंद्र
आगरा एक प्रमुख पर्यटन स्थल है जहां रोजाना हजारों देशी-विदेशी पर्यटक ताजमहल, लालकिला, फतेहपुर सीकरी आदि स्थलों पर आते है| लेकिन फिलहाल न रेलवे स्टेशन पर और न ही पर्यटन स्थलों पर किसी प्रकार की स्क्रीनिंग की व्यवस्था है| विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि स्थिति पर समय रहते नियंत्रण नहीं पाया गया तो यह संक्रमण पूरे शहर में फैल सकता है|
शहर के प्रमुख डॉक्टरों का कहना है कि सरकार को एक बार फिर एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर स्क्रीनिंग व्यवस्था शुरू करनी चाहिए| साथ ही पर्यटन स्थलों पर मास्क और सैनिटाइजर अनिवार्य किया जाना चाहिए|
जनता को बरतनी होगी सावधानी
आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे लापहवाही न करें उन्होंने कहा," भले ही केस की संख्या अभी कम हो, लेकिन यह स्थिति आगे चलकर गंभीर रूप ले सकती है| मास्क लगाए, भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचे और किसी भी लक्षण की स्थिति मै जांच अवश्य कराएं|"
सरकार और प्रशासन की तैयारियां
जिला प्रशासन ने सभी अस्पतालों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए है| कोविड वार्डो को फिर से सक्रिय करने की योजना बनाई जा रही है| साथ ही दवाओं और ऑक्सीजन सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है| नगर निगम को भी निर्देश दिए गए है कि सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन अभियान चलाए|
निष्कर्ष
आगरा में कविड - 19 का यह मामला शहर के लिए एक चेतावनी है| यह जरूरी है कि हम सब मिलकर सर्तकता बरतें और सरकार द्वारा जारी दिशा - निर्देश का पालन करें|केबल जागरूकता और अनुशासन के माध्यम से ही हम महामारी की संभावित वापसी को रोक सकते है
Today Newz Daily Dalna Team by
Manoj sharma