हादसा कैसे हुआ? और कब हुआ
यह दुर्घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के सतोली कट के पास हुई, जो आगरा और फिरोजाबाद की सीमा पर स्थित है| शुक्रवार सुबह लगभग 6:25 बजे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह पलट गया और उसमें सवार पांच में से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई|
मरने वालों में मुमताज, उनकी बहु रुखसार, और रुखसार का छोटा बेटा बिलाल शामिल है| सभी फिरोजाबाद के कश्मीरी गेट इलाके के निवासी थे और राजस्थान के गंगापुर किसी पारिवारिक कार्य से जा रहे थे| उन्होंने फिरोजाबाद से आगरा कैंट तक एक प्राइवेट ऑटो कियाए पर लिया था| सतोली कट पहुंचते ही सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने ऑटो को इतनी तेज टक्कर मारी कि वह उलट गया और उसमें बैठी सवारियों के जीवन का अंत हो गया|
घनस्थल का मंजर
आसपास के लोगों बताया कि हादसा बेहद भयावह था| ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था| खून से सनी सीटें, चीख-पुकार और आसपास जमा हो रहे लोग - यह दृश्य किसी फिल्मी दृश्य की तरह लग रहा था, लेकिन वह पूरी तरह वास्तविक था| हादसे के तुरंत बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी|
कौन थे मृतक?
1. मुमताज बेगम - लगभग 60 वर्षीय महिला, जो आपने बेटे के परिवार के साथ राजस्थान जा रही थी|
2. रुखसार - मुमताज की बहु और दो बच्चों की मां|
3. बिलाल - रुखसार का छोटा बेटा, जिसकी उर्म लगभग 5 वर्ष बताई जा रही है|
बार-बार हो रहे हादसे
स्थानीय निवासियों का कहना है कि सतोली कट पर यह पहला हादसा नहीं है| इससे पहले भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं इसी स्थान पर हो चुकी है| यह इलाका फिरोजाबाद और आगरा की सीमा पर आता है, और यहां यातायात नियंत्रण का कोई स्थायी प्रबंध नहीं है| और लोगो ने कहा एक बैरियर तो लगाया गया है
लेकिन उस समय कोई पुलिसकर्मी या ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारी वहां तैनात नहीं था| और दुर्घटनास्थल पर संकेत, स्पीड ब्रेकर या रेड लाइट भी नहीं है और यही कोई कैमरा है| जिससे तेज रफ्कर वाहनों को नियंत्रित करने में कठिनाई होती है|
प्रशासन की प्रतिक्रिया
हादसे के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की| अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों के बायां और अस्पताल रिकॉर्डिंग की मदद ली जा रही है| फिलहाल वाहन और चालक फरार है| एत्मादपुर थाना प्रभारी ने कहा कि मामला गंभीर है और दोषी को जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है|
स्थानीय लोगों की मांग की प्रशासन सतोली कट पर स्थायी ट्रैफिक चौकी बनाई जाए और स्पीड कंट्रोल के लिए CCTV, और रेड लाइट लगाई जाए|
पीड़ित परिवार की स्थिति
इस हादसे से मुमताज का पूरा परिवार उजड़ गया है| उनके बेटे, जो इस यात्रा में शामिल नहीं थे, पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है| उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनकी पत्नी और बेटा अन कभी लौटकर नहीं आएंगे, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन दोषियों को सजा दिलवाएगा और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगा|
सामाजिक प्रतिक्रिया
घटना की खबर फैलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई| स्थानीय सामाजिक संगठनों ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रशासन से आर्थिक सहायता और तुरंत करवाई कि मांग की है| सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इस दर्दनाक हादसे पर नाराजगी और दुख व्यक्त किया है|