आगरा के टॉपर्स की कहानी, कहानी उन्हीं की जुबानी कहा - बिना टेंशन के करे पढ़ाई; 15 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं
आगरा - बोर्ड परीक्षा के नतीजे आ चुके है और एक बार फिर आगरा के होनहार छात्रों ने अपनी मेहनत और स्मार्ट स्ट्रेटजी से बाजी मारी है| टॉप करने वाले इन छात्रों का कहना है कि सफलता के लिए घंटों-घंटों तक किताबों मै डूबे रहना जरूरी नहीं, बल्कि समझदारी से पढ़ाई करना ज्यादा जरूरी है| आइए जानते है कैसे इन छात्रों ने बिना तनाव के टॉप किया|
![]() |
आगरा के टॉपर्स की कहनी News Dalna |
1. खुशी शर्मा - 96.8% ( CBSE बोर्ड टॉपर )
विद्यालय: सेंट पॉल स्कूल, आगरा
खुशी बताती है: "मैने कभी पढ़ाई को बोझ नहीं समझा| पढ़ाई को एक रूटीन बना लिया थी| हर दिन तय टॉपिक पढ़ती थी और समय-समय पर रिवीजन करती थी| जब मन नहीं लगता था तो म्यूजिक सुनती थी या थोड़ा देर टहलती थी|"
खुशी की टिप्स
1. हर विषय को पहले समझे, फिर याद करे|
2. खुद को मोबाइल और सोशल मीडिया से सीमित रखे|
3. मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर्स की प्रैक्टिस करे|
2. अंशुल गुप्ता - 95.4% ( UP बोर्ड टॉपर )
विद्यालय: बालक इंटर कॉलेज, आगरा
अंशुल कहते है: "गांव मै रहने के बावजूद मैने कभी खुद को पीछे नहीं माना| हर दिन सुबह 5 बजे उठकर पढ़ाई करता था| टीचर जो बताते थे,उसे उसी दिन दोहराता था| टी.वी और मोबाइल से पूरी तरह दूरी बना ली थी|"
अंशुल की सलाह:
1. समय के सही उपयोग करे|
2. नियमित पढ़ाई करें, एक दिन भी ब्रेक न दें|
3. नोट्स बनकर पढ़ाई करे|
3. सानिया खान - 94.7% ( ICSE बोर्ड टॉपर )
विद्यालय: सेंट जॉन्स स्कूल, आगरा
सानिया कहती है: "मैने कभी यह सोचकर नहीं पढ़ा कि मुझे टॉप करना है| मैने बस हर विषय मै रुचि लेने की कोशिश की| हर चैप्टर को कहानी की तरह समझा| यही मेरी स्ट्रेटजी थी|"
सानिया की पढ़ाई की तकनीक:
1. पढ़ाई को बोझ नहीं, अवसर माने|
2. हर सप्ताह का एक टाइमटेबल बनाएं
3. हेल्दी डाइट और नींद का पूरा ध्यान रखें|
टॉपर्स की 5 खास बाते जो सभी छात्रों को अपनानी चाहिए
1. स्मार्ट स्टडी पर फोकस करें, न कि ज्यादा घंटों की पढ़ाई पर|
2. हर विषय को समय दें और संतुलन बनाए रखें|
3. टेंशन फ्री रहे - तनाव मै पढ़ाई नहीं होती|
4. हर सप्ताह सेल्फ - टेस्ट लें और कमजोर विषयों को सुधारें|
5. परिवार, शिक्षकों और दोस्तों का सहयोग ले|
निष्कर्ष
आगरा के टॉपर्स ने यह साबित कर दिया कि सफलता पाने के लिए घंटों बैठकर किताबें घोंटने की जरूरत नहीं, बल्कि सही रणनीति, आत्मविश्वास और नियमितता ही असली कुंजी है| उनका संदेश साफ है - "बिना टेंशन के, स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करें, और खुद पर भरोसा रखें|"
लेखक:
आज का न्यूज डेली टीम
website: todaynewzdailydalna.in