भीषण गर्मी से तप रहे आगरा मै मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली| दोपहर के बाद अचानक तेज धूल भरी आंधी चली और फिर हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे 12 घंटे तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है|
![]() |
13 मई 2025 आगरा मौसम |
तेज आंधी और बुंदाबांदी से बदला माहौल
दोपहर करीब 4 बजे के बाद शहर मै तेज धूल भरी आंधी चली, जिससे कुछ देर के लिए अंधेरा जैसा छा गया| कई इलाकों मै पेड़ गिरने और झोपड़ियों के त्रिपाल उड़ने की खबरें सामने आई| इसके कुछ ही देर बाद हल्की बारिश शुरू हो गई, जिससे तापमान मै राहत दर्ज की गई|
गर्मी से मिली राहत
मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस था, जो दोपहर तक 40.7 डिग्री तक पहुंच गया था| लेकिन शाम को आंधी और बारिश के बाद यह घटकर लगभग 38 डिग्री सेल्सियस हो गया| गर्मी से जूझ रहे लोगों के चेहरे पर राहत की मुस्कान देखने को मिली|
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD) के अनुसार, आगरा और उसके आसपास के इलाकों मै पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव से अगले 12 घंटों तक हल्की से मध्यम बारिश को सकती है| हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है और गरज - चमक से साथ बारिश जारी रह सकती है|
लोगो को दी गई सावधानियां
मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है वे इस मौसम के दौरान अतिरित सतर्कता बरते:
1. तेज आंधी और बारिश के दौरान घरों मै ही रहे|
2. खुले मै खड़े बिजली के खंभों और पेड़ से दूरी बनाए|
3. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें|
4. घरों मै बिजली के उपकरणों का कम उपयोग करे|
5. छाता या रेनकोट साथ रखे, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए|
अगले 24 घंटे ऐसे रहेंगे
पूर्वानुमान के अनुसार,बुधवार सुबह तक रुक - रुक कर बारिश जारी रह सकती है| बादल छाए रहने की संभावना है, जिससे अधिकतम तापमान मै और भी गिरावट देखने को मिल सकती है| आने वाले दिनों मै मौसम शुष्क रहने के आसार है, लेकिन भीषण गर्मी की वापसी फिलहाल नहीं होगी|
निष्कर्ष
आगरा मै अचानक बदले मौसम ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज आंधी और बारिश के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है| मौसम विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुई है और अपडेट दे रहा है| आने वाले कुछ घंटे मौसम के लिहाज से महत्वपूर्ण साबित हो सकते है|