प्रस्तावना
शारदीय नवरात्र हर साल श्रद्धा और भक्ति का माहौल लेकर आता है| इस बार आगरा शहर में मां दुर्गा के भक्तों के लिए एक विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है| कोलकाता से लाई गई 15 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ 12 दिन तक भव्य दुर्गा महोत्सव मनाया जाएगा| प्रतिदिन चार विशेष आरतियां होगी और अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम भत्तों को अद्भुत अनुभव कराएंगे|
मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा
मां भगवती सेवा मंडल द्वारा आयोजित इस दुर्गा महोत्सव में 15 फीट ऊंची प्रतिमा की स्थापना की जा रही है| कोलकाता के कुशल कारीगरों ने इस प्रतिमा को विशेष कलात्मकता के साथ बनाया है| यह प्रतिमा शुक्रवार को कैंट स्टेशन पर पहुंची, जहां से ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के बीच जुलूस के रूप में आयोजन स्थल तक लाई गई|
आरती का विशेष कार्यक्रम
इस बार मा के दरबार में प्रतिदिन चार भव्य आरतियां होगी
. सुबह 6 बजे : मंगल आरती
. सुबह 9 बजे : श्रृंगार आरती
. शाम 8 बजे : संध्या आरती
. रात 11 बजे : शयन आरती
हर आरती के समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचेंगे|
रोजाना के खास आयोजन
मां के दरबार में हर दिन अलग-अलग थीम और भक्ति कार्यक्रम होंगे|
. 23 सितंबर : मां के दरबार को फूलों से बने भव्य बंगले की तरह सजाया जाएगा|
. 24 सितंबर : भक्तजन अपनी भक्ति से माता को भेंट अर्पित करेंगे|
. 25 सितंबर : भजन संध्या का आयोजन |
. 26 सितंबर : गुब्बरों और लाइट्स सजा दरबार|
. 27 सितंबर : पूरी रात देवी जागरण का आयोजन|
. 28 सितंबर : रंगारंग डांडिया उत्सव|
. 29 सितंबर: भव्य महाआरती|
. 30 सितंबर : कन्या पूजन|
.1 अक्टूबर : आकर्षक झांकियां|
. 2 अक्टूबर : विशाल भंडारा|
. 3 अक्टूबर : सुंदरकांड पाठ|
. 4 अक्टूबर : प्रतिमा विसर्जन के साथ महोत्सव का समापन|
सांस्कृतिक व धार्मिक माहौल
यह आयोजित न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि सांस्कृतिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है| यहां प्रतिदिन भजन, कीर्तन, डांडिया और भक्ति गीतों के कार्यक्रम होंगे| तोता के ताल ( फूल वाली मार्केट ) स्थित यह पंडाल पूरे शहर के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा|
आयोजकों की भूमिका
मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी समेत अनीश कार्यकर्ता इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हुए है| मां भगवती सेवा मंडल ने इसे भक्ति, आस्था और सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम बनाने की पूरी तैयार की है|
श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़
नवरात्र के इन 12 दिनों में पंडाल में रोजाना सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे| लोग मां के दर्शन के साथ पूजा, भजन, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे| सोशल मीडिया और लोकल मीडिया के जरिए भी यह आयोजन लोगों तक पहुंच रहा है|
दुर्गा महोत्सव का महत्व
शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व होता है| नौ दिन मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की आराधना कर भक्तजन अपनी इच्छाओं की पूर्ति की कामना करते है| इस महोत्सव के माध्यम से लोगों में धार्मिक एकता, सामुदायिक सहयोज और संस्कृति के प्रति प्रेम बढ़ता है|
आगरा में मां दुर्गा की 15 फीट ऊंची प्रतिमा के साथ 12 दिनों का यह महोत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है| प्रतिदिन की आरतियां, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रम इसे शहर के सबसे बड़े आयोजनों में से एक बनाते है| इस आयोजन से न केवल भक्तजन आध्यामिक आनंद अनुभव करेंगे बल्कि समाज में एकजुटता और सकारात्मकता भी बढ़ेगी|