![]() |
आगरा में तेज आंधी और बारिश की आशंका |
आगरा मौसम अपडेट: बारिश से राहत, ताममान में उतार-चढ़ाव
आगरा में इस समय मानसून पूरी तरह सक्रिय है और पिछले कुछ दिनों में शहर ने सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की है| मौसम विभाग के अनुसार, आगमी 21 जुलाई तक आगरा में बारिश और आंधी की संभावना बनी रहेगी| इस दौरान तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जिससे लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी उमस से परेशानियां बनी रह सकती है|
15 जुलाई को सामान्य से काफी बारिश रही| मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को 0.8 एमएम बारिश हुए| जबकि इस डेट में सामान्यतौर पर 9.4 एमएम बारिश होगी चाहिए थी| 1 से 15 जुलाई तक आगरा में 278.1 एमएम बारिश हो चुकी है| जोकि सामान्य से लगभग दोगुनी बारिश है| इस समयावधि का औसत 140.4 एमएम है|
उमस और गर्मी से राहत
तापमान सामान्य है| इसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी से राहत है| अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से नीचे है| न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री सेल्सियस कम है|
पिछले 6 दिनों का तापमान डेटा ( 10 जुलाई - 15 जुलाई )
तारीख अधिकतम तापमान न्युनतम तापमान
15 जुलाई 32.4C 24.6C
14 जुलाई 32.4C 26.4C
13 जुलाई 33.0C 26.6C
12 जुलाई 35.0C 27.2C
11 जुलाई 35.4C 25.4C
10 जुलाई 29.6C 25.2C
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि तापमान में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव बना हुआ है| 11 और 12 जुलाई को अधिकतम तापमान 35C से ऊपर रहा, वही 10 और 15 जुलाई को यह 33C से नीचे चला गया|
आगामी सप्ताह का पूर्वानुमान ( 16 - 21 जुलाई )
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 जुलाई तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा| हल्की से मध्यम बारिश, बादल छाए रहना और दिन में एक दो बार तेज हवा या आंधी आने की संभावना है|
तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
16 जुलाई 35 C 26 C
17 जुलाई 34 C 27C
18 जुलाई 32 C 25 C
19 जुलाई 33 C 26 C
20 जुलाई 34 C 27 C
21 जुलाई 34 C 27 C
इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25-27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है|
क्यों राहत और सतर्कता दोनों जरूरी है?
बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं कई क्षेत्रों में जलभराव और यातायात में अवरोध की स्थिति भी बनी है| मौसम विभाग ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है, ख़ासतौर पर आंधी और बिजली गिरने की संभावनाओं को देखते हुए|
15 जुलाई की विशेष रिपोर्ट: सामान्य से अधिक बारिश
15 जुलाई को बारिश सामान्य से अधिक रही| इस दिन 0.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि इस दिन का सामान्य आंकड़ा 9.4 मिमी होता है| यह दर्शाता है कि कभी-कभी बारिश कम भी हो सकती है, लेकिन कुल आंकड़ा काफी ज्यादा हो चुका है|