आगरा में दो छात्रों ने आईफोन खरीदने के लिए पार्क में घूम रहे आलू व्यापारी की चेन लूट ली| यह घटना जोनल पार्क के पास हुई, जब व्यापारी महेंद्र सिंह अपनी सुबह की सैर के लिए निकले थे| ये पूरी घटना शुक्रवार की सुबह की है| दोनों छात्रों ने 10 लाख की चेन को रु 2.70 लाख रुपए में एक सुनार को बेच दी| पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाला| दो नाबालिग बाइक पर भागते दिखे|
|  | 
| आगरा में चेन लूट के आरोपी दो छात्र, पुलिस गिरफ्त में | 
महेंद्र सिंह, जो पुरम ताजगंज के निवासी है, हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह 7:25 बजे पार्क से बाहर निकले ही थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए| व्यापारी ने शोर मचाया और भागते हुए युवकों का पीछा भी किया, लेकिन दोनों आरोपी बाइक से तेजी से भाग निकले| इसके बाद व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी|
CCTV फुटेज से हुआ खुलासा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली| पार्क के बाहर लगे कैमरे में दोनों आरोपी बाइक से जाते हुए दिखाई दिए| पुलिस ने बाइक का नंबर ट्रेस किया और महज 10 घंटे के भीतर दोनों लुटेरों को गिरफ्तार का लिया| 
आरोपियों का खुलासा
पुलिस ने दोनों नाबालिग छात्रों को पकड़कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि एक दिन पहले पार्क में टहलते व्यापारी को देखा था, जिन्होंने मोटी सोने की चेन पहनी हुई थी| उसी समय उनके मन में चेन लूटने और उस पैसे से आईफोन खरीदने का ख्याल आया| इसके बाद उन्होंने व्यापारी की रेकी शुरू की और उनकी आने - जाने की समय सारणी का पता लगाया| 
लूट के बाद चेन की बिक्री
चेन की कीमत लगभग 10 लाख रुपये आंकी गई है| आरोपियों ने उसे एक स्थानीय सुनार को मात्र 2.70 लाख रूपये में बेच दिया| पूछताछ में दोनों ने बताया कि चेन बेचकर वे आईफोन खरीदना चाहते थे| 
डीसीपी का बयान
डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी नाबालिग है और उन्हें बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है| उन्होंने कहा कि पुलिस की तेज कार्रवाई और CCTV फुटेज की मदद से महज 10 घंटे के अंदर आरोपियों को पकड़ लिया गया| 
Tags
आगरा क्राइम न्यूज
Agra Breaking News Dalna
Agra ki taaza khabar
chain loot Agra
Hindi News Agra
Local News Dalna
Taaza News dalna
UP Crime News