आगरा सड़क हादसा | बेकाबू कार से टक्कर| आगरा CCTV वीडियो | सिक्योरिटी गार्ड की मौत | ताजगंज एक्सीडेट | Agra car accident video | security guard killed Agra | Fatal road accident Agra
Agra News
Date 19/06/2025
आगरा ( उत्तर प्रदेश ) शहर के फतेहाबाद रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की जान चली गई| तेज रफ्तार में दौड़ती एक बेकाबू कार ने गार्ड को जोरदार टक्कर मार दी| टक्कर इतनी भयावह थी कि वह करीब 10 फीट हवा में उछलकर नीचे गिरा| कुछ मिनटों तक सड़क पर तड़पने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई| यह पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है|
![]() |
Agra me Road Accident |
घटना का पूरा विवरण
यह हादसा बुधवार सुबह लगभग 9 बजे हुआ| ताजगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक पॉश कॉलोनी के बाहर सिक्योरिटी गार्ड सुरेश कुमार ( उम्र 42 वर्ष ) अपनी ड्यूटी कर रहे थे| इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक सफेद रंग की कार ने संतुलन खो दिया और सीधे सुरेश को टक्कर मार दी|
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार 80 - 100 किलोमीटर प्रतिघंटा के आसपास थी| टक्कर इतनी भीषण थी कि गार्ड सड़क से करीब 10 फीट ऊपर उछल गया और फिर सिर के बल नीचे गिरा|
वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर
घटना स्थल के पास लगे CCTV कैमरे ने पूरा दृश्य रिकॉर्ड किया| CCTV साफ देखा जा सकता है कि सुरेश सड़क किनारे एक पेड़ के पास खड़े थे| तभी एक तेज रफ्तार कार बाई और मुड़ी और गार्ड को जबरदस्त टक्कर मारती है| कुछ सेकंड में ही सुरेश हवा में उछलते हुए दूर जा गिरते है|
गार्ड सड़क पर कुछ देर तक तड़पता रहा, लेकिन गंभीर चोटों की वजह से उसकी वही मौत हो गई|
स्थानीय लोग पहुंचे मदद को, लेकिन बचाया नहीं जा सका
हादसे के बाद आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे| किसी ने तुरंत 108 एम्यूलेंस को कॉल किया| गार्ड को एसएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|
डॉक्टरों के अनुसार, सिर में गम्भीर अंदरूनी चोटें थी और खून की वजह से कुछ ही मिनटों में उसकी मृत्यु गई थी|
चालक फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
![]() |
आगरा हादसा रोड एक्सीडेंट |
हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया| पुलिस ने घटनास्थल से कार जब्त कर ली है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है| पुलिस का कहना है कि FIR दर्ज कर ली गई है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा|
स्थानीय लोगों में गुस्सा
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला| लोगों का कहना है कि इस रोड पर पहले भी कई हादसे हो चुके है, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई गति नियंत्रण के उपाय नहीं किए गए|
" फतेहाबाद रोड पर स्पीड ब्रेकर न होने की वजह से गाड़ियों धड़ल्ले से दौड़ती है| हमारी कई बार मांग के बावजूद न तो कोई संकेतक लगे है और न ही कैमरे या पुलिस की तैनाती होती है," एक स्थानीय निवासी ने बताया|
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
सुरेश कुमार अपने परिवार में अकेले कमाने वाले सदस्य थे| उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है| हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया| परिजनों ने प्रशासन से आरोपी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है|
निष्कर्ष
आगरा का यह हादसा सिर्फ एक गार्ड की मौत नहीं, बल्कि ट्रैफिक प्रशासन की लापहवाही का सबूत है| बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अब सिर्फ चेतावनी नहीं, बल्कि ठोस एक्शन जरूरी है| सुरक्षा इंतजाम, स्पीड ब्रेकर और निगरानी कैमरे लगाना अब वक्त की मांग बन गई| आशा है कि प्रशासन इस घटना से सबक लेगा और आगे कोई और परिवार ऐसा दर्द न सहे|
Agra car accident CCTV, Agra viral road accident video, Agra high speed accident, agra news video viral, Agra accident june2025, तेज रफ्तार गाड़ी से मौत, सड़क पर तड़पता रहा गर्द, आगरा ब्रेकिंग न्यूज, कार चालक फरार,