31 मई 2025: उत्तर भारत में रिकॉर्ड गर्मी, 2 जून से बारिश का अलर्ट

 उत्तर भारत में मई 2025 को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी दर्ज की गई| आगरा में तापमान 47.3 C पहुंचा| IMD ने 2 जून से बारिश की संभावना जताई है| जानें पूरा मौसम अपडेट| 

आगरा,उत्तर प्रदेश: 

31 मई 2025 को उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में झुलसा देने वाली गर्मी दर्ज की गई|विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियम से ऊपर चला गया|मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, यह 2016 से 2025 तक की अवधि में चौथी बार है जब 31 मई का शनिवार सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज किया गया है|

आगरा, मथुरा, कानपुर, झांसी, और प्रयागराज जैसे शहरों में लू का प्रभाव अत्यधिक महसूस किया गया| आगरा में तापमान 47.3 C दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री अधिक था|

31 मई 2025 गर्मी 






रिकॉर्ड तोड़ गर्मी: 31 मई बना इतिहास 

पिछले एक दशक के आंकड़े बताते है कि 31 मई का दिन कई बार अधिकतम तापमान के मामले में रिकॉर्ड बना चुका है:

वर्ष          अधिकतम तापमान       दिन           स्थान 

2016        46.2                         शनिवार      आगरा 

2019        47.0                         शनिवार       झांसी 

2022        46.5                         शनिवार       मथुरा 

2025        47.3                         शनिवार       आगरा 



















यह लगातार ऐसा अवसर है जब 31 मई को शनिवार पड़ा और भीषण गर्मी के साथ दर्ज किया गया| 
आगरा में गर्मी से बचने के लिए चौराहों पर लगाए गए ग्रेन नेट 











लू का प्रकोप और उसका प्रभाव 

लू ( Heatwave ) उत्तर भारत में मई और जून के महीने में आम बात है, लेकिन इस बार हालात ज्यादा गंभीर रहे|विशेषज्ञों का मानना है कि शहरी क्षेत्रों में बढ़ती कंक्रीट संरचना, घटते पेड़, और जलवायु परिवर्तन इसकी प्रमुख वजहें|

प्रभावित जिले: 

आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कानपुर, प्रयागराज 

प्रभाव 

कई इलाकों में हिट स्ट्रोक के मरीज अस्पताल पहुंचे|

स्कूलों में बच्चों को छूटी दी गई|

बुजुर्ग और छोटे बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई|


 IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट -2 जून से राहत की उम्मीद

भारत मौसम विभाग (IMD ) ने अनुसार ज्यादा है कि 2 जून 2025 से उत्तर प्रदेश के जिलों में प्री - मानसून गतिविधियों की शुरुआत हो सकती है| इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगो को राहत मिलेगी|

मौसम विभाग की भविष्यवाणी:

2 से 4 जून तक हल्की से मध्यम बारिश संभव

कुछ इलाकों में तेज आंधी ( 30 - 40 किमी/ घंटा की रफ्तार से हवाएं )

बिजली गिरने की संभावना, सतर्क रहने की सलाह 

बारिश में प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्र:

आगरा, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर 

जनता के लिए जरूरी से सलाह 

मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन ने आम लोगों के लिए कुछ जरूरी सलाहें जारी की है:

  करे 

अधिक मात्रा में पानी पीए 

हल्के और सूती कपड़े पहने 

धूप में निकलने से पहले सिर ढके 

चाव में रहने की कोशिश करे 

न करे 

दोपहर 12 से 4 बजे की बेच बाहर न निकले 

खाली पेट घर से बाहर न जाएं 

प्लास्टिक की बोतलों में पानी न रखें 

स्वास्थ्य सेवाओं पर असर  

आगरा, मथुरा और आसपास के जिलों के अस्पतालों में हिट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और कमजोरी के मरीजों की संख्या में इलाज देखा गया|डॉक्टरों ने सलाह दी है कि गर्मी में शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है|

डॉ संजीव अग्रवाल ( SN Medical College, आगरा ) का कहना है: 

"ऐसे मौसम में अधिक से अधिक पानी पीना और बाहर कम निकलना ही सबसे सुरक्षित उपाय है| बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को खास ध्यान देना चाहिए"

जलवायु परिवर्तन और श्री शहरीकरण की भूमिका 

वातावरण विशेषज्ञों के अनुसार, लगातार बढ़ती गर्मी का एक बड़ा कारण ग्लोबल वॉर्मिंग और तेजी से होता शहरीकरण है| पेड़ - पौधों की कटाई, मिट्टी की जगह सीमेंट और कंक्रीट का बढ़ता प्रयोग, और बढ़ते वाहन इस तापमान में इजाफा कर रहे है| 

विशेषज्ञों का मानना है कि: 

अधिक ग्रीन कवर की आवश्यकता है 

वर्षा जल संचयन ( Rainwater harvesting ) को बढ़ाता देना चाहिए 

पेड़ों की कटाई पर सख्ती से रोक लगे 

2 जून से बारिश 

मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून को मौसम साफ रहेगा| तापमान में भी ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी| 2 से 4 जून तक आंधी - बारिश को लेकर अलर्ट है| धूल भरी आंधी चलने से परेशानी हो सकती है| हालांकि इस बीच तापमान में उतार - चढ़ाव जारी रहेगा|
आगरा मै 1जून से 6 जून तक मौसम 













निष्कर्ष 

31 मई 2025 का दिन उत्तर भारत के लिए जलवायु के लिहाज से चुनौतीपूर्ण रहा| लेकिन राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने 2 जून से बारिश की संभावना जताई है, जिससे तापमान मै गिरावट आने की उम्मीद है| प्रशासन और आम लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और मौसम के अपडेट्स पर नजर बनाए रखनी चाहिए| 



Today Newz Daily Dalna Team by Manoj Sharma 

          

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने