आगरा मै तेज धूप के बीच दोपहर बाद बारिश और तूफान की संभावना, 24 मई तक मौसम रहेगा बदलता हुआ| जानिए आगरा का आज का मौसम अपडेट और सुरक्षित रहने के उपाय|
आगरा 19 मई 2025:
सोमवार की सुबह से ही आगरा और आसपास के इलाकों मै तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया है| गर्म हवाओं के चलते सुबह 11 बजे ही पर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया| मौसम मै तेजी से बदलाव हो रहा है और दोपहर बाद बारिश व तेज आंधी आने की संभावना है|24 मई तक आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट है| सोमवार सुबह से ही धूप निकली हुई है| हवा भी नहीं चल रही| ऐसे मै लोग गर्मी से बेहाल है|
5 दिनों मै 16 मई को था सबसे गर्म दिन
सुबह का तापमान लगातार बढ़ रहे है| सोमवार को न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा| जबकि रविवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा था|16 मई अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था|
 |
आगरा मौसम आज Weather News Dalna |
तेज धूप ने किया परेशान
सुबह से ही सूरज की तेज किरणों आसमान से आग बरसा रही है| बाजारों, स्कूलों और दफ्तरों के रास्तों पर भी गर्मी की वजह से लोगों की संख्या मै कमी देखी जा रही है| जगहों पर लोग छाया मै खड़े होकर राहत पाने की कोशिश करते नजर आए| गर्म हवाएं और उमस ने लोगों को पसीने से तर बतर कर दिया|
दोपहर बाद बोलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के कई हिस्सों मैं मौसम में बदलाव हो रहा है| आगरा मै भी दोपहर बाद आसमान में बादल छा सकते है| गरज - चमक के साथ तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है| कुछ क्षेत्रों मै धूल भरी आंधी भी चल सकती है|
24 मई तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग ने बताया कि 24 मई तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी रहेगी, जिससे प्रदेश के विभिन्न इलाकों मै आंधी, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है| तापमान मै भी गिरावट आ सकती है, जिससे लोगो को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है|
डेट अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
19 मई 40 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
20 मई 41 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
21 मई 40 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
22 मई 40 डिग्री सेल्सियस 27 डिग्री सेल्सियस
23 मई 38 डिग्री सेल्सियस 26 डिग्री सेल्सियस
24 मई 38 डिग्री सेल्सियस 25 डिग्री सेल्सियस
स्थानीय लोगों की राय
अमन यादव ( ऑटो चालक ) "सुबह से तेज धूप मै सवारी करना मुश्किल हो गया है| अगर दोपहर मै बारिश हो जाए तो कुछ राहत मिलेगी,लेकिन तेज आंधी से डर भी लगता है|"
सीता शर्मा ( घरेलू महिला): "गर्मी बहुत ज्यादा हो रही है| सुबह - सुबह ही किचन मै कम करना मुश्किल तो गया| अगर बारिश हुई तो अच्छा लगेगा, लेकिन बिजली गुल न हो बस|"
मनोज वर्मा ( कॉलेज छात्र ): "हम कॉलेज जा रहे थे तो पसीने - पसीने हो गए| बारिश अच्छी होगी,पर अगर तूफान आया तो घर जल्दी लौटना पड़ेगा|"
मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम विभाग ने किसानों, यात्रियों और आम नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है| खुले स्थानों पर ना रहे और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें| साथ ही बारिश और तूफान के समय बिजली के उपकरणों से दूरी बनाए रखें|
निष्कर्ष:
तेज गर्मी के बाद राहत की उम्मीद तो है, लेकिन तूफानी मौसम को लेकर सतर्कता भी जरूरी है| मौसम की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें|
Today Newz Daily Dalna Team