आगरा के मेहताब बाग इलाके मै मोबाइल लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गिरफ्तार और एक घायल हुआ| जानिए पूरी खबर|
आगरा, 18 मई 2025 - आगरा के मेहताब बाग इलाके मै पुलिस ने मोबाइल लुटेरों के खिलाफ कड़ी करवाई करते हुए दो बादमाशो को गिरफ्तार किया| इस मुठभेड़ मै एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरा फरार होने की कोशिश मै असफल रहा| एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम मेहताब बाग के पास चेकिंग कर रही थी| मोटर साइकिल पर दो युवकों को पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया| ये पुलिस को देखकर भागने लगे| इसके बाद फरीद नाम के बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया|
जवाबी कार्रवाई मै पुलिस ने भी फायर किया| गोली फरीद के पैर मै लगी| दोनों गिर पड़े,पुलिस ने फरीद और उसके साथी बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है| घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज गया| इस कार्रवाई से पुलिस ने मोबाइल लूट के एक बड़े गैंग का पर्दाफाश किया है, और उम्मीद जताई जा रही है कि इस बदमाशों से और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है|
Agra Crime: मौके से मिला भारी समान
पुलिस ने मौके से एक तमंचा, कई कारतूस, एक मोटर साइकिल और कई लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए है| प्रारंभिक जांच मै पता चला है कि ये दोनों बदमाश पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न हिस्सों मै मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे|
Today Crime News: पुलिस को पहले से थी जानकारी
थाना एत्मादौला पुलिस को लंबे समय से इन बदमाशों की तलाश थी| रविवार रात जब पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये बदमाश मेहताब बाग क्षेत्र मै मौजूद है, तो टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी| खुद को घिरता देख बादमाशो ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, किसके जवाब मै पुलिस ने भी फायरिंग की| इसी दौरान फरीद घायल हो गया और बॉबी पकड़ा गया|
पुलिस का आधिकारिक बयान
SSP आगरा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि, "यह पुलिस की बड़ी कामयाबी है| इससे शहर मै मोबाइल लूट घटनाओं पर अंकुश लगेगा|"
अपराधी का आपराधिक इतिहास
बदमाशों पर हत्या, लूट और फिरौती जैसे गंभीर आरोप दर्ज थे| उसके खिलाफ विभिन्न थानों मै करीब 12 से अधिक मामले दर्ज थे| पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी|
स्थानीय लोगों की प्रतिक्रिया
मेहताब बाग के पास रहने वाले स्थानीय लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की| एक निवासी ने कहा:
"हम कई दिनों से डर के माहौल मै जी रहे थे| अब थोड़ा राहत महसूस हो रही है|"
पुलिस की आगमी कार्रवाई
पुलिस अब उस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश मै जुट गई है, जिससे दोनों बदमाश जुड़े है | एनकाउंटर स्थल से हथियार,मोबाइल और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए है|
निष्कर्ष
यह मुझभेड़ आगरा पुलिस की सक्रियता और तत्परता का उदाहरण है| शहर में मोबाइल लूट की बढ़ती घटनाओं के बीच यह कार्रवाई एक सकारात्मक संकेत है| उम्मीद की जा रही है कि इस गैंग से जुड़ी अन्य घटनाओं पर भी जल्द ही पुलिस शिकंजा कसेगी|