आगरा स्थानीय समाचार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में गुरुवार एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया| खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सिलेंडर से गैस लीकेज होने लगा और चूल्हे में आग पकड़ ली| देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया| घर में रखा सामान धू-धू कर जलने लगा| गनीमत रही कि परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल आए और फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया|
घटना कैसे हुई
यह हादसा थाना टांस यमुना इलाके की 100 फीट रोड पर स्थित टेडी बगिया के प्रकाशपूर्ण क्षेत्र में हुआ| जानकारी के मुताबिक, भगवान दास का दो मंजिला मकान है| मकान की दूसरी मंजिल पर उनका बेटा अमित अपने परिवार के साथ रहता है| सुबह जब उनकी बहू खाना बना रही थी तो इस्तेमाल हो रहा सिलेंडर खत्म हो गया| जैसे नया सिलेंडर लगाया गया, रेगुलेटर से गैस का लीकेज होने लगी| बहू ने जैसे ही गैस जलाई अचानक चूल्हे में आग भड़क गई|
आग तेजी से फैलते हुए किचन से बाहर आ गई और घर का सामान जलने लगा| परिवार के लोग चीखते-चिल्लाते घर से बाहर भागे और पड़ोसियों को मदद के लिय आवाज दी| थोड़ी ही देर में पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया|
फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची| टीम ने तेजी से पानी की बौछार शुरू की और आधे से पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया| अगर समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती तो आग सिलेंडर तक पहुंचकर और बड़ा विस्फोट कर सकती थी| घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया|
पड़ोसियों और स्थानीय लोगों की भूमिका
घटना के समय इलाके में हड़कंप मच गया| आसपास रहने वाले लोग तुरंत घर के बाहर जमा हो गए| आस पड़ोसी ने बताया कि गैस की गंध पूरे मोहल्ले में फल गई थी| सबको डर था| की कहीं सिलेंडर फट न जाए| लोग लगातार परिवार को सांत्वना देते रहे और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ आग बुझाने में सहयोग किया|
एक स्थानीय निवासी ने बताया
"तेज गैस की गंध से हम सब डर गए थे| लेकिन जैसे ही फायर ब्रिगेड पहुंची, हमे राहत मिली|"
नुकसान का आकलन
इस घटना में गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई| लेकिन घर में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया| घरेलू उपयोग की वस्तुएं, बिस्तर, फर्नीचर और अन्य सामान आग की भेंट चढ़ गए| अभी तक कुल नुकसान का आंकलन प्रशासन की ओर से किया जा रहा है|
प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी
पुलिस और फायर ब्रिगेड दोनों ने मौके पर मिलकर स्थिति को संभाला| पुलिस ने आसपास की भीड़ को नियंत्रित किया और इलाके में सुरक्षा का माहौल बनाया| साथ ही गैस एजेंसी को भी सूचना दी गई ताकि आगे से सिलेंडर की सप्लाई और सुरक्षा मानकों की जांच की जा सके|
लोगों की प्रतिक्रिया
इस घटना के बाद लोगों को डर का माहौल है| मोहल्ले के कई लोग सिलेंडर इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की बात कर रहे है| कुछ लोगों ने कहा कि गैस एजेंसियों को समय-समय पर सिलेंडर और रेगुलेटर की जांच करनी चाहिए ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके|
हादसे से सीख - गैस सिलेंडर सुरक्षा के उपाय
विशेषज्ञों का कहना है कि गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय अगर थोड़ी सी भी लापवाही हो जाए तो बड़ा हादसा हो सकता है| ऐसे में सभी को कुछ जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए
1. सिलेंडर बदलते समय गैस बंद रखें|
2. रेगुलेटर को हमेश ठीक से फिट करें|
3. अगर गैस की गंध आए तो तुरंत खिड़कियां और दरवाजे खोल दें|
4. स्विच, माचिस या लाइटर का इस्तेमाल बिल्कुल न करें|
5. गैस पाइप की समय-समय पर जांच करें|
6. अगर लीकेज लगे तो तुरंत गैस एजेंसी या फायर ब्रिगेड को सूचना दें|
आगरा में हुआ यह हादसा भले ही किसी की जान लेने वाला नहीं रहा, लेकिन इसने सभी को सतर्क रहने का संदेश दिया है| घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी लापहरवाही भी खतरनाक साबित हो सकती है| परिवार और पड़ोसियों की सूझबूझ तथा प्रशासन की तुरंत कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया|
यह घटना हमें यह सिखाती है कि गैस सिलेंडर सुरक्षा नियमों का पालन करना केवल हमारी जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है|