आगरा: कालिंदी बिहार में बारिश के बाद सड़क धंसी, युवक 8 फीट गड्ढे में गिरा

तेज बारिश में आगरा की सड़क धंसी: युवक 8 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, दोस्तों ने लगाई छलांग, 1 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

आगरा सड़क धंसने की घटना | कालिंदी विहार हादसा | आगरा बारिश हादसा 2025 | सड़क धंसी युवक गिरा | आगरा रेस्क्यू ऑपरेशन | सीवर निमार्ण लापरवाही | जेसीबी से युवक की बचाव | ट्रांस यमुना हादसा | आगरा में बारिश से सड़क धंसी 

आगरा। शहर में सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद कालिंदी विहार की सौ फुटा रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। सीवर लाइन बिछाने के लिए पहले से खुदी हुई सड़क अचानक धंस गई और उसमें एक युवक समा गया। घटना ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के आरबी डिग्री कॉलेज के पास की है, जहां तीन युवक सुबह ड्यूटी के लिए निकले थे। सबसे आगे चल रहा युवक अचानक सड़क धंसने से करीब 8 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया।

युवक को बचाने के लिए उसके दो दोस्त भी जान की परवाह किए बिना गड्ढे में कूद पड़े। तीनों मलबे में फंस गए और चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में रस्सियों और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू शुरू किया और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया।

आगरा के कालिंदी विहार में सड़क धंसने के बाद गड्ढे गिरा
युवक को बचाने के लिए दोस्तों ने जान जोखिम में डालकर 
लगाया छलांग मौके पर मौजूद भीड़ और जेसीबी से
रेस्क्यू ऑपरेशन का दृश्य 


कैसे हुआ हादसा?

सूत्रों के अनुसार, आरबी डिग्री कॉलेज के पास पिछले करीब एक माह से नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। लगातार खुदाई होने के कारण सड़क की नींव कमजोर हो चुकी थी। सोमवार सुबह अचानक तेज बारिश हुई, जिससे क्षेत्र में जलभराव हो गया। पानी जमा होने की वजह से सड़क पर अंदर की खुदाई दिखाई नहीं दे रही थी।

इसी दौरान गुलाब नगर निवासी गौरव पुत्र श्यामवीर अपने दो साथियों के साथ बाइक से एक निजी अस्पताल में ड्यूटी पर जा रहे थे। कॉलेज के मोड़ पर पहुंचते ही गौरव अचानक सड़क धंसने से गड्ढे में गिर गया।

दोस्तों ने दिखाई बहादुरी

गौरव को गिरता देख उसके दोनों दोस्त बिना देर किए उसकी जान बचाने गड्ढे में कूद पड़े। लेकिन खुद भी मलबे और कीचड़ में फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। लोग रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे और तीनों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया।

जेसीबी से चला राहत कार्य, 1 घंटे में रेस्क्यू पूरा

सड़क धंसने पर युवक गिरा 


घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची। मलबा हटाने का कार्य शुरू किया गया और एक घंटे की मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला गया। गौरव को चोटें आई हैं और उसे प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी दोनों युवकों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का आरोप – लापरवाही बनी हादसे की वजह

घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य तो महीनों से चल रहा है, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए। सड़क किनारे न तो बैरिकेडिंग थी और न ही किसी प्रकार का चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। अगर समय रहते निर्माण एजेंसी और नगर निगम सतर्क होते तो यह हादसा टाला जा सकता था।

प्रशासन का जवाब – जांच के आदेश दिए गए

ट्रांस यमुना थाना पुलिस ने बताया कि मामला गंभीर है और इसकी जांच की जा रही है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि नाले के निर्माण की जिम्मेदारी ठेकेदार की है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "हादसे की जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।"

बरसात में बनती है जानलेवा सड़कें

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि बरसात के समय किस तरह निर्माण कार्यों की अनदेखी जानलेवा बन जाती है। आगरा जैसे शहर में जहां हर साल मानसून में जलभराव की समस्या होती है, वहां इस तरह की लापरवाही से आम जनता की जान खतरे में पड़ रही है।


आगरा में महिला को मगरमच्छ खींच ले गया 4 घंटे के बाद मिला शव 


Agra road collapse news, Agra main sadak dhansi news, kalindi vihar road collapse Agra, Agra baarish accident 2025, youth fell in pit Agra, Agra monsoon sadak giri, Agra sewer line construction accident, Agra mein baarish se sadak tooti, Agra news today sadak hadsa Agra breaking news today accident, Mansoon accident in uttar pradesh 


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने