आगरा महिला मगरमच्छ | चंबल नदी मगरमच्छ | आगरा हादसा | मगरमच्छ ने महिला को खींचा | चंबल नदी मौत | आगरा न्यूज आज
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खेड़ा राठौर थाना क्षेत्र के भगवानपुरा गांव की रहने वाली 60 वर्षीय महिला सिरोमनी देवी शनिवार सुबह चंबल नदी पर पशुओं को पानी पिलाने गई थीं, जब मगरमच्छ ने उन पर हमला किया और पानी में खींच ले गया।
![]() |
"महिला को मगरमच्छ ने खींचा 4 घंटे बाद मिला शव" |
कैसे हुआ हादसा?
महिला रोजाना की तरह अपने मवेशियों को लेकर नदी किनारे गई थीं। तभी अचानक नदी से एक मगरमच्छ निकला और महिला को पकड़कर पानी में खींच लिया। पास में मौजूद चरवाहों ने शोर मचाया, लेकिन मगरमच्छ महिला को ले जा चुका था।
शव की खोज और प्रशासन की तत्परता
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया| तुरंत ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना दी| सर्च ऑपरेशन के लिए नाव, जाल और डाइवर्स की मदद ली गई| करीब 4 घंटे की खोजबीन के बाद नदी में महिला का शव मिला, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
वन विभाग और पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को अलर्ट घोषित कर दिया है| चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे है और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि चंबल नदी के किनारे अकेले न जाएं
चंबल नदी में मगरमच्छों का खतरा
![]() |
आगरा में मगरमच्छ का हमला |
यह पहली बार नहीं है जब चंबल नदी में मगरमच्छ ने किसी पर हमला किया हो| इससे पहले भी इसी क्षेत्र में कई बार मवेशियों और इंसानों को मगरमच्छों द्वारा नुकसान पहुंचाने की खबरें आ चुकी है| वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मानसून के समय मगरमच्छों की गतिविधि अधिक बढ़ जाती है, और वे किनारे के पास नेस्टिंग करते है, जिससे वे आक्रामक हो सकते है|
परिवार और गांव में मातम
वन विभाग की चेतावनी
वन विभाग ने जनता को आगाह किया है कि नदी किनारे न जाएं और अगर जाना बहुत आवश्यक हो तो समूह में जाएं| साथ ही उन्होंने नदी के आसपास चेतावनी बोर्ड लगाने की बात कही है| विभाग के मुताबिक मगरमच्छों के नेस्टिग सीजन में वे ज्यादा आक्रामक हो जाते है|