आगरा सिपाही पिटाई खबर, आगरा ताजा खबर, आगरा क्राइम न्यूज हिंदी, आगरा पुलिस खबर, आगरा ब्रेकिंग न्यूज, आगरा ताजा न्यूज, Today News Agra, Taaza News Agra, Daily News Agra, Agra News, Daily News Agra, Today New Agra
आगरा| आगरा में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक पुलिस सिपाही को ग्रामीणों ने चोर समझ लिया और जमकर पीट दिया| यही नहीं, सच्चाई सामने आने पर भी मामला थमने की बजाय और उलझ गया| युवती के पति ने पुलिसकर्मी पर उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है| मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव का है|
![]() |
आगरा सिपाही पिटाई खबर |
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी सिपाही अवनीश की शादी हो चुकी है, लेकिन उसका एक शादीशुदा महिला से प्रेम - प्रसंग चल रहा था| गुरुवार देर रात वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके गांव नंलालपुर पहुंचा| प्रेमिका ने उसे रातभर आपने घर में छिपाकर रखा|
सुबह करीब 4 बजे जब सिपाही घर से बाहर निकलने लगा, तो गांव के कुछ ग्रामीणों ने उसे देख लिया| संदेह होने पर उन्होंने सिपाही को रोक लिया और सवाल किया कि वह किससे मिलने आया था| सिपाही इस सवाल का कोई संतोषजनक जवाब नदी दे सका|
ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा
सिपाही की चुप्पी से ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया| उन्होंने उसे चोर समझते हुए पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी| इसके बाद उसे रस्सियों से बांधकर बंधक बना लिया गया| और पुलिस को सूचना दी गांव मै हंगामा मच गया|
ताला लगाकर भागी युवती
इसी बीच जब प्रेमिका को मामले की भनक लगी, तो वह मौके देखकर आपने कमरे में ताला लगाकर मौके से फरार हो गई| बाद में युवती के पति ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए कहा कि उसकी पत्ती का सिपाही से अफेयर चल रहा है| वह कई बार अपनी पत्नी को समझा चुका था, लेकिन वह नहीं मानी| प्रेमिका का पति फाउंड्री नगर की एक फैक्ट्री में नौकरी करता है| वह बच्चों के साथ दिल्ली के कार्यक्रम गया था|
पत्नी ने रात को अवनीश को बुला लिया| वह सेवला का रहने वाला है| अलीगढ़ पुलिस लाइन में सिपाई के पद पर तैनात है|
पति बोला - पुलिसवाला मारने की धमकी देता था
महिला के पति ने बताया आरोपी सिपाई से उसकी पत्नी का अवैध संबंध है| उसने खंदौली थाने में सिपाही के खिलाफ एक साल पहले शिकायत की थी| मगर, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की| अक्सर उसकी पत्नी आपने प्रेमी की धमकी देती थी|
8 दिन पहले भी पत्नी ने घर में झगड़ा किया था| तब भी आरोपी ने उन्हें मारने की धमकी दी थी| इस डर के चलते ही वो अपने बच्चों को लेकर चला गया था| मां-बाप भी डर के मारे चले गए थे| पीछे से वाइफ ने घर के ताले तोड़ दिए और अपने प्रेमी को बुला लिया|
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचीं और सिपाही को ग्रामीणों के कब्जे से छुड़ाया| फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है| पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ शख्य कार्रवाई की जाएगी|
थानाध्यक्ष राकेश चौहान ने बताया
"हमें सूचना मिली थी कि एक युवक युवती से मिलने आया था| हम वहां पहुंचे, गांव वालों ने उसे बंधक बनाकर रखा था| हमने किसी तरह समझाकर उसको छुड़वा लिया| जिस युवती से मिलने आया था कि वो पहले से शादीशुदा है| अगर पति की तरह से कोई तहरीर मिलती है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी"|
Agra News | Khandoli Thana Agra| Agra Viral News Today | Agra Uttar Pradesh News | Agra Breaking News | Agra Crime News | Agra Viral News | Agra Local News| Agra Lestest News
Tags
आगरा क्राइम न्यूज
Agra News
Agra news today
Daily News Agra
Local News Dalna
Taaza News Agra
Today news Dalna