Agra Taaza News | Today News Dalna | SBI PF fraud Agra | Daily News | Agra News Daily | Agra PF Ghotala News | Agra News | Agra News Dalna | Today News |
तारीख: 23 जून 2025
आगरा नगर निगम में एक बड़ा खुलासा सामने आया है| जानकारी के अनुसार, नगर निगम करचारियों के PF ( प्रोविडेंट फंड ) और सैलरी एकाउंट नगर निगम परिसर में स्थिति बैंक ऑफ इंडिया ( SBI ) में है| नियमों के मुताबिक, किसी भी कर्मचारी को अगर PF की राशि निकालनी होती है, तो उसे पहले नगर निगम में आवेदन करना होता है| निगम के सक्षम अधिकारी उस आवेदन की जांच कर उसकी स्वीकृति देते है| इसके बाद स्वीकृत कर्मचारियों की लिस्ट बैंक को सौंपी जाती है| बैंक उसी लिस्ट के आधार पर कर्मचारियों के PF खाते से राशि निकलकर उनके सैलरी खाते में ट्रांसफर करता है|
आगरा नगर निगम में PF घोटाला 
आगरा नगर निगम के 500 कर्मचारियों की भविष्य निधि अधिकारियों की जानकारी के बिना ही कर्मचारियों के खाते में पहुंच गई| इसकी जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो हैरान हो गए| मामला नगर निगम के वित्त एवं लेखाधिकारी बृजेश सिंह के पास पहुंचा| उन्होंने जांच के आदेश दिए है|
बिना स्वीकृति के निकाल ली PF राशि
लेकिन अब नगर निगम अधिकारियों को इस प्रक्रिया में गंभीर गड़बड़ी का शक हुआ है| जांच में सामने आया है कि कई ऐसे कर्मचारी है, जिन्होंने PF राशि निकल ली, जबकि अधिकारियों ने इसकी कोई स्वीकृति ही नहीं दी थी| यह बात सामने आते ही निगम में हड़कंप मच गया है|
कैसे हुआ खुलासा?
बताया जा रहा है कि हाल ही में PF से जुड़ी फाइलों और बैंक के रिकॉर्ड का मिलान किया गया| इसमें पाया गया कि कई बार कर्मचारियों के खाते में PF राशि ट्रांसफर की गई, लेकिन उन कर्मचारियों का नाम स्वीकृत लिस्ट में शामिल नहीं था| यानी बिना अनुमति के ही उनका PF खाता बैंक द्वारा ऑपरेट कर दिया गया|
बैंक और कर्मचारियों की मिली भगत की आशंका
![]() |
बैंक भी शक के घेरे में |
इस पूरे मामले में नगर निगम अधिकारियों को बैंक कर्मियों और कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है| अधिकारियों का मानना है कि बिना बैंक की मिलीभगत के ऐसा संभव नहीं है, क्योंकि PF खाता नगर निगम परिसर में स्थित SBI शाखा में ही है और हर निकासी पर निगम की अनुमति जरूरी है|
जांच के आदेश, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज
नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए है| जिन कर्मचारियों ने बिना अनुमति के PF निकासी की है, उनकी सूची तैयार की जा रही है| वहीं, बैंक से भी जवाब मांगा गया है कि बिना स्वीकृति के निकासी कैसे हुई| जिम्मेदार कर्मचारियों और बैंक कर्मियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही जा रही है|
कर्मचारियों में हड़कंप, बैंक भी शक के घेरे में
PF घोटाले की खबर फैलते ही नगर निगम के करचारियों में हड़कंप मच गया है| वही बैंक प्रशासन भी सवालों के घेरे में आ गया है| फिलहाल नगर निगम अधिकारी इस बात की जांच कर रहे है कि यह गड़बड़ी कब से चल रही थी और इसमें कितने कर्मचारी शामिल है|
Agra Provident Fund Scam | Agra Nagar Nigam PF scam | आगरा नगर निगम खबर | नगर निगम PF घोटाला | आगरा PF घोटाला न्यूज |
Tags
Agra Letest News
Agra News
Agra Taaza News
Nagar Nigam News
News Taaza
PF Ghotala
SBI News
Today news Dalna