आगरा, 22 जून 2025 – मौसम विभाग ने उत्तर भारत, खासकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 25 जून तक भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की है। हालांकि, आगरा में रविवार सुबह से ही तेज धूप देखने को मिल रही है, जिससे उमस काफी बढ़ गई है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की बजाय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
![]() |
आगरा में हैवी रेन अलर्ट |
तेज धूप बनी मुसीबत, उमस ने बढ़ाई परेशानी
रविवार सुबह जहां लोग भारी बारिश की उम्मीद में थे, वहीं आसमान साफ दिखा और सूरज अपनी पूरी तपिश के साथ निकल आया। तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दोपहर तक शहर का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।शनिवार को भी बारिश का अलर्ट, लेकिन बरसी कुछ ही बूंदें
शनिवार को भी मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी, लेकिन शहर के अधिकांश इलाकों में सिर्फ हल्की बूंदाबांदी हुई। शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान शुक्रवार की तुलना में अधिक रहा। जिससे यह साफ हुआ कि गर्मी फिर से लौट आई है|27 जून तक मौसम का मिजाज बदल सकता है
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खड़ी से आ रही नमी की वजह से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा| 24 जून की शाम से मौसम करवट ले सकता है और 25 जून तक भरी बारिश होने की संभावना बनी हुई है| इसके बाद भी 27 जून तक आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति बनी रह सकती है|जनता को अलर्ट रहने की जरूरत
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है| खासकर निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है| साथ ही बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका भी बनी हुई है| ऐसे में खुले मैदान, पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की चेतावनी दी गई है|किसानों के लिए राहत की उम्मीद
हालांकि धूप ने आग लोगों को परेशानी किया है, लेकिन अगर पूर्वानुसार के मुताबिक अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश होती है तो यह किसानों के लिए राहत लेकर आएगी| खासकर धान की बुआई करने वाले किसानों को इस बारिश का बेसब्री से इंतजार है|मौसम का उतार-चढ़ाव बना चिंता का कारण
![]() |
आगरा में मौसम का उतार चढ़ाव |
लगातार बदलते मौसम ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी बढ़ा दिया है| डॉक्टर का कहना है कि तेज धूप और उमस से हिट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और वायरल बुखार के मामले बढ़ सकते है| इसलिए लोगों को बहार निकलते समय छाता, पानी की बोतल और हल्के कपड़ों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है|
आगरा मौसम समाचार 2025, Heavy Rain Alert Agra, 25 जून भारी बारिश अलर्ट, मौसम विभाग भाषियवाणी, उमस और गर्मी आगरा, आज का तापमान आगरा, Agra Rain Forecast, Weather Update Uttar Pradesh, मौसम की ताजा खबर, Agra Taaza Khabar Dalna, Today News Dalna
Tags
आगरा मौसम न्यूज
Agra Mausam News Dalna
Agra News
Agra Taaza News
Heavy Rain
Today news Dalna
Weather Alert