" आगरा मै फर्जी पंछी पेठा दुकानों पर पुलिस की कार्रवाई असली ब्रांड को मिला न्याय "
आगरा| शहर की पहचान माने जाने वाले प्रसिद्ध पंछी पेठा ब्रांड के नाम का दुरुपयोग करने वाली फर्जी दुकानों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है| शुक्रवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित तोरा चौकी क्षेत्र मै पुलिस ने कई दुकानों से पंछी पेठा के अवैध बोर्ड उतरवा दिए|पंछी पेठा के असली मालिक सुभाष चंद गोयल और अमित गोयल ने पुलिस मै शिकायत की ,कि उनके नाम से हो रहे व्यापार के कारण पिछले दो सालों मै उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है| उनके नाम का इस्तेमाल कर नकली पेठा बेचा जा रहा है| इससे उनका नाम और व्यापार दोनों खराब हो रहे है| दुकानों पर पंछी पेटे के बोर्ड लगवा लिए है| ग्राहक को असली और नकली का अंतर नहीं पता है| कई बार खराब पैठे की शिकायत भी होती है| इससे पंछी पैठे की क्रेडिबिलिटी खत्म हो रही है|
असली पंछी पेठा फार्म की शिकायत पर, ताजगंज थाना पुलिस ने शुक्रवार को इन दुकानों से अवैध बोर्ड हटवाए| कई दुकानदारों ने बड़े ग्लोसाइन बोर्ड लगा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने उतरवा दिया है यह कार्रवाई ब्रांड की प्रतिष्ठा की रक्षा और उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने के लिए की गई है|
क्या है मामला?
पंछी पेठा एक प्रतिष्ठित ब्रांड है जिसकी स्थापना 1926 मै स्व.श्री पंछी लाल जी ने की थी| आगरा घूमने आने पर्यटकों के बीच यह पेठा खसा लोकप्रिय है| हाल ही में, असली पंछी पेठा फर्म द्वारा पुलिस मै शिकायत की गई कि कुछ दुकानदार उनके ब्रांड का नाम अवैध रूप से इस्तेमाल कर रहे है और ग्राहकों को भ्रमित कर रहे है|
शिकायत के अनुसार, कुछ दुकानदारों ने बड़े ग्लो साइन बोर्ड और बैनर लगकर पंछी पेठा के नाम से घटिया क्वालिटी का पेठा बेचना शुरू कर दिया था| इससे न केवल ग्राहकों को गुमराह किया जा रहा था, बल्कि की प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंच रहा था|
पुलिस की करवाई
शिकायत मिलने के बाद ताजगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फतेहाबाद मार्ग पर कई दुकानों से फर्जी बोर्ड हटवाए| पुलिस का कहना है कि यह कदम ग्राहकों को ठगी से बचाने और असली ब्रांड की साख की रक्षा करने के लिए उठाया गया है|
पुलिस ने दुकानदारों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी ब्रांड का अवैध उपयोग न करें| अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी|
कैसे पहचाने असली पंछी पेठा ?
पंछी पेठा की असली दुकानों की पहचान उनके ब्रांडेड बोर्ड, कर्मचारियों की यूनिफॉर्म और बिल पर साफ - साफ ब्रांड का लोगो होने से होती है| यही आप आगरा मै असली पंछी पेठा खरीदना चाहते है, तो निम्नलिखित आधिकारिक स्टोर्स पर जाए:
1. ताजमहल ( पूर्वी और पश्चिमी गेट )
2. सदर बाजार
3. एमजी रोड
4. नौलक्खा
5. फतेहपुर सीकरी
6. दयालबाग
7. रामबाग
8. सिकंदरा
ऑनलाइन खरीदारी लिए
आप panchhipetha.com पर जाकर भी असली पेठा ऑर्डर कर सकते है|
सकारात्मक प्रतिक्रियाएं
कई स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है|
स्थानीय निवासी: " यह कार्रवाई ब्रांड की प्रतिष्ठा को बनाए रखने के लिए आवश्यक थी|"
पर्यटक: "अब हमे असली पंछी पेठा की पहचान करना आसान होगा|"
नकारात्मक प्रतिक्रियाएं
कुछ लोगों ने इस कार्रवाई को लेकर चिंता व्यक्त की है|
स्थानीय दुकानदार: " हमने वर्षों से यह नाम इस्तेमाल किया है, अब अचानक से बोर्ड हटवाना उचित नहीं है|"
ग्राहक: " फर्जी दुकानों के कारण हमें असली और नकली मै फर्फ करना मुश्किल हो गया है|"
निष्कर्ष
यह घटना इस बात की चेतावनी है कि मशहूर ब्रांड्स के नाम से व्यापार करना कानूनन जुर्म है| उपभोक्ताओं को भी सतर्क रहना चाहिए और खरीदारी करते समय ब्रांड की असलियत जरूर जांच लेनी चाहिए|