2025 में आगरा की सरकारी योजनाएं - जानिए क्या है नया

 Agra Sarkari Yojana| आगरा विकास योजना| New Agra Project| PMAY 2025

उत्तर प्रदेश ऐतिहासिक शहर आगरा, जो ताजमहल जैसे विश्व धरोहर स्थल के लिए जाना जाता है, अब तेजी से शहरी विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार के केंद्र मै आ रहा है| 2025 मै केंद्र और राज्य सरकार ने आगरा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की घोषणा की है इन योजनाओं का उद्देश्य शहर की स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं, आवास, रोजगार और औद्योगिक विकास को नई दिशा देना है|
आगरा सरकारी योजना Agra Newz 











1. सीवरेज सिस्टम सुधार योजना - रु 126 करोड़ की मजूरी 

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ( NMCG ) के अंतर्गत आगरा के पुराने सीवरेज सिस्टम को सुधारने के लिए रु 126 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दी गई है| आगरा में तेजी से बढ़ती आबादी के कारण सीवर प्रणाली पर दबाव बढ़ा है| इस योजना के अंतर्गत: 
. 40 इंटरसेप्शन और डाइवर्जन संरचनाएं 

. 21.20 किमी नई सीवर लाइन 

. 8 अत्याधुनिक पंपिंग स्टेशन 

. 5 प्रमुख नालों पर ट्रैश स्क्रीन 

यह परियोजना Desing-Build- Operate - Tranfer ( DBOT ) मॉडल पर आधारित है और इसका उद्देश्य यमुना नदी मै गंदा पानी जाने से रोकना है| इससे न सिर्फ प्रदूषण मै कभी आएगी, बल्कि शहर की स्वच्छता और नागरिकों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा|

2. न्यू आगरा प्रिजेस्ट - एक नियोजित और स्मार्ट शहर की ओर 

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगित विकास प्राधिकरण ( YEIDA ) द्वारा घोषित न्यू आगरा योजना, आगरा को एक आधुनिक और नियोजित शहर में बदलने की ओर एक बड़ा कदम है| यह योजना 12,000 हेक्टेयर भूमि मै विकसित की जा रही है|

इस प्रोजेक्ट की प्रमुख बाते: 

. औगोगिक, आवासीय, वाणिज्यिक और टूरिज्म जोन का विकास 

. लॉजिस्टिक्स हब की स्थापना 

. 8.5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर 

. हरित क्षेत्र और पर्यावरण के अनुकूल संरचनाएं 

न्यू आगरा योजना का लक्ष्य आगरा को नोएडा और चंडीगढ़ जैसे प्लांड सिटी का तर्ज पर विकसित करना है| यह योजना आगरा को एक स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में मजबूत कदम साबित हो सकता है|

3. मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना रु 392 करोड़ की बड़ी सौगात 

आगरा सरकारी योजना मुख्यमंत्री 











उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा विकास प्राधिकरण ( ADA ) को रु 392 करोड़ की सीड कैपिटल मंजूर की है| इन योजना का उद्देश्य शहर के विस्तार के साथ - साथ गरीब और माध्यम वर्ग को आवासीय सुविधा प्रदान करना है|

योजना के तहत कार्य: 

. नई आवासीय कॉलोनियों का विकास 

. सड़क, बिजली, जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाएं 

. शहरी भूमि का अधिग्रहण 

पहली किश्त के रूप मै रु 150 करोड़ पहले ही जारी किए जा चुके है| यह योजना आगरा के उपनगरों और विकासशील क्षेत्रों मै नई ऊर्जा लेकर आएगी|

4. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ( PMAY - G ) नए पात्रता मानदंड 

प्रधानमंत्री आवास योजना 











प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत अब लाभार्थियों की पात्रता को और पारदर्शी और सटीक बनाया गया है|

अब केवल वे परिवार योजना का लाभ ले सकेंगे: 

. जिनके पास पक्का मकान नहीं है 

. जिनके पास फ्रिज, टू- व्हीलर, कृषि यंत आदि नहीं है

. जिनके पास 3 कमरों से अधिक का मकान नहीं है 

इस बदलाव से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि PMAY- G का लाभ वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक ही पहुंचे|

5. आगरा - लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आधुनिक सुविधाएं 

उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे को स्मार्ट ट्रैवल कॉरिडोर में बदलने का निर्णय लिया है| इसके तहत: 

. ई - हब्श की स्थापना 

. होटल, फूड कोर्ट, रिजॉर्ट, थीम पार्क 

. वेयरहाउस और बैंक्वेट हॉल 

इस परियोजना पर रु 10 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है| इससे न सिर्फ यात्रियों को सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि स्थानीय व्यवसायों और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी| 

निष्कर्ष 

2025 मै आगरा के लिए घोषित ये योजनाएं न केवल शहर के समग्र विकास में सहायक होगी, बल्कि नागरिकों की जीवनशैली मै भी सकारात्मक परिवर्तन लाएंगी को सरकार द्वारा समर्पित योजनाओं से मजबूती मिल रही है|



Today News Dalna Team by 
Sita sharma 







एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने