सूर्यकुमार यादव ने पास किया फिटनेश टेस्ट, अब एशिया कप 2025 में भारत की कप्तानी करने को तैयार
![]() |
"सूर्यकुमार यादव फिटनेस टेस्ट पास कर एशिया कप 2025 के लिए तैयार " |
भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जून 2025 में जर्मनी में हुए स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी के बाद बेंगलुरु में BCCI के केंद्र ऑफ एक्सीलेंस ( COE ) में फिटनेश टेस्ट पास कर लिया है| इससे एशिया कप 2025 में उनकी कप्तानी की राह साफ हो गई है| इस लेख में हम उनके स्वास्थ्य,रिकवरी प्रक्रिया, IPL प्रदर्शन, और एशिया कप की तैयारियों पर एक गहराई से नगर डालेंगे|
फिटनेस टेस्ट और रिकवरी
. जून 2025 में मुंबई इंडियंस के थ्रोबैक सीजन की समाप्ति के बाद, सूर्यकुमार यादव ने म्यूनिख, जर्मनी में स्पोर्ट्स हर्निया का सफल ऑपरेशन करवाया| उन्होंने अपनी रिकवरी यात्रा सोशल मीडिया पर साझा की
"पेट के निचले-दाएँ हिस्से में स्पोर्ट्स हर्निया की सर्जरी हुई| शुक्रगुजार हूँ . में पहले से ही ठीक होने की राह पर हूँ| वापस आने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ|"
. इसके बाद, उन्होंने CEO, Benguluru में एक विस्तृत Rehabilitation प्रोग्राम पूरा किया और BCCI द्वारा आयोजित फिटनेश टेस्ट में सफल रहे अब वे पूरी तरह फिट घोषित हुए है|
. BCCI सूत्रों ने पुष्टि की है कि अब वे 19 अगस्त को मुंबई में प्रस्तावित टीम चयन बैठक ( Selection Committee Meeting ) में शामिल होंगे, जहां एशिया कप की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान होगा|
सूर्यकुमार का IPL 2025 में प्रदर्शन
. IPL 2025 में सूर्यकुमार यादव ने शानदार प्रदर्शन कर दिखाया| उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 717 रन बनाए, जो उन्हें फेंचाइजी कर इतिहास में सचिन तेंदुलकर के बाद एक सीजन में 600+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने|
. वे टूनामेंट में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, केवल गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन ( 759 रन ) से पीछे| और उनको player of the Series भी चुना गया|
. इसके बाद मुम्बई टी20 लीग में, उन्होंने Triumph Knights Mumbai North East की कप्तानी की और पांच मैचों में 122 रन बनाए| टीम छहवें स्थान पर रही|
एशिया कप 2025 की तैयारी
1. एशिया कप 2025 एक T-20 टूर्नामेंट है, जो UAE में 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा|
2. भारत की शुरूआत UAE के खिलाफ 10 सितंबर से होगी, जबकि प्रमुख मुकाबला पाकिस्तान से 14 सितंबर को दुवाई में संभव है|
3. सूर्यकुमार यादव न केवल फिट होने की पुष्टि कर चुके है, बल्कि अब भारतीय टीम के चयन बैठक में उपस्थित रहेंगे और कप्तानी की भूमिका संभालने के लिए तैयार है|
4. चयन बैठक में उनके विकल्पों के रूप में शुभमन गिल ( vice-captain ), अक्षर पटेल, संजू सैमसन आदि नाम चर्चित है|
5. इस एशिया कप को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले बड़ा प्लेटफॉर्म माना जा रहा है, इसलिए टीम की रणनीति और खिलाड़ी चयन दोनों ही अत्यंत महत्वपूर्ण है|
फिटनेस से रणनीतिक मजबूती
. आरोही खिलाड़ी सुरकुमार यादव की फिटनेस टीम को रणनीतिक रूप से मजबूती प्रदान करती है| उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों हो महत्वपूर्ण है|
. यदि वे नहीं होते, तो टीम को बड़ा झटका लगता उनकी अनुपस्थिति से बैलेंस बिगड़ सकता था| अब जब वे फूल फिट है, भारत की रणनीति और गहराई बढ़ी है|
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए आखिरी मैच
टी20 अंतरराष्ट्रीय
सूर्यकुमार यादव का भारत के लिए आखिरी टी20 मैच 2 फरवरी 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ मुंबई के ( Wankhede Stadium ) में हुआ था| इसमें वे केवल 2 रन ( 3 गेंदों में ) बना सके थे|
ODI ( एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय )
उनका आखिरी ODI मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ( भारतीय सरजमीं पर ) थे, जिसमें उन्होंने 18 रन ( 28 गेंदों में ) बनाए थे|
Test मैच
सूर्यकुमार का एकमात्र टेस्ट मैच फरवरी 2023 में नागपुर ( Vidarbha Stadium ) में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गया था| उसमें उन्होंने 8 रन ( 20 गेंदों में ) बनाए|
सूर्यकुमार की ICC रैंकिंग ( अगस्त 2025 तक )
1. टी20 ( T20 अंतरराष्ट्रीय बैटिंग रैंकिंग
. सूर्यकुमार यादव वर्तमान में टी20I बैटिंग रैंकिंग में 6वे स्थान पर है, 739 रेटिंग पॉइंट्स के साथ|
. यह स्थिति तीसरे नंबर पर उपलब्ध शीर्ष स्थान ( Best Rating = 912 से कम है, जो उन्होंने 2023 में हासिल किया था|
2. ODI ( एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ) बैंकिंग रैंकिंग
. ODI फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव की सबसे अच्छी अच्छी रैंक ( Best Ranking) थी 79वां स्थान, और Best Rating था 441 वर्तमान में भी इस फॉर्मेट में वे रैंकिंग में शामिल है, लेकिन उनकी रैंकिंग निम्न स्तर में ही है|
3. Test ( टेस्ट क्रिकेट ) बैटिंग रैंकिंग
. टेस्ट में सूर्यकुमार यादव की सबसे अच्छी रैंक रही है 162वां स्थान, और Best Rating मात्र 71| यह दर्शाता है कि टेस्ट में उनका योगदान और अनुभव काफी सीमित है|
व्यतिगत पृष्ठभूमि और सम्मान
. सूर्यकुमार यादव का जन्म मुंबई में 14 सितंबर 1990 को हुआ था| वे right - handed middle - order batter है, जिन्हें Mr. 360 के नाम से भी जाना जाता है|
. उन्होंने 2021 में टी20 और ODI में पदार्पण किया| 2023 और 2024 में उन्हें ICC Men's टी20 Cricketer of the year में शामिल किया गया|
. IPL में, उन्होंने KKR (2014), और MI (2013,2019,2020) के साथ खिताब जीते है|
. 2025 IPL के दौरान उन्होंने अपने पिता, BARC के वैज्ञानिक अशोक कुमार यादव के रिटायरमेंट समारोह में एक साथ भावुक भाषण भी दिया था|