आगरा में पानी की भीषण किल्लत: यमुना पार में न टैंकर, न नल; 45.C तापमान ने बढ़ाई मुसीबत

आगरा में भीषण गर्मी और पानी का संकट: यमुना पार के लोग बेहाल,20 दिनों से न पानी, न राहत 

Agra Heatwave News | Agra Water Crisis | आगरा पानी समस्या | Agra Weather Alert | Agra Local News Hindi | June 13, 2025

आगरा, 13 जून 2025: तपती दोपहर, जलता हुआ सूरज और सूखते हुए नल — आगरा में इन दिनों गर्मी ने जीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। एक तरफ लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है, तो दूसरी ओर यमुना पार इलाके के लोगों को 20 दिनों से पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है।

आगरा यमुना पार पानी की किल्लत 


🚱 पानी की बूंद-बूंद के लिए जंग

आगरा के यमुना इलाकों में - जैसे इस्लाम नगर, शोभा नगर, मड़ौली, इंद्रा नगर, रमेश नगर आदि - पिछले 20 दिनों से स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है| न तो नलकूपों से जल आपूर्ति हो रही है, और न ही नगर निगम के टैंकर समय पर पहुंच रहे है| लोग सुबह 4 बजे से खाली बाल्टी लेकर पानी के इंतजार में खड़े हो जाते है, लेकिन कई बार उन्हें खाली लौटना पड़ता है| 

स्थानीय निवासी शमीम बेगम बताती है, "पानी की इतनी किल्लत है कि नहाना तो छोड़िए, पीने तक को पानी नहीं बचता | बच्चे और बुजुर्ग बीमार हो रहे है| प्रशासन सिर्फ आश्वासन दे रहा है|" 

तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, लगातार 45 सेल्सियस के पार 

आगरा का तापमान 46.6 सेल्सियस 


भारतीय मौसम ( IMD ) के अनुसार, आगरा में इस हफ्ते का अधिकतम ताममान 45.6 सेल्सियस तक दर्ज गया, जो सामान्य से 4- 5 सेल्सियस अधिक है| तेज गर्म हवाएं और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है| 

IMD ने 15 जून तक फीटवेव अलर्ट ' जारी किया है| दिन के समय बाहर निकलना खतरनाक साबित हो रहा है| दिहाड़ी मजदूर, सब्जी विक्रेता और ट्रैफिक पुलिसकर्मी जैसे लोग सबसे अधिक प्रभावित है| 


स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर, मरीजों की संख्या बढ़ी 

एसएन मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पिछले दो दिनों में लू से प्रभावित करीब 120 मरीज अस्पताल पहुंचे है| इनमें डिहाइड्रेशन, थकान, सिरदर्द और नकसीर जैसे लक्षण प्रमुख है| कुछ मामलों में अस्पताल में भर्ती करना पड़ा| 

वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आलोक वर्मा का कहना है 

"हम भीषण गर्मी में लोगों को अधिक पानी पीना चाहिए| नींबू पानी, छाछ, ors जैसे तरल पदार्थ बहुत जरूरी है| बुजुर्ग और बच्चे विशेष रूप से सावधान रहे"|

प्रशासन नाकाम, जनता परेशान 

जल संस्थान और नगर निगम द्वारा समस्या को लेकर कई बार समीक्षा बैठकें की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है| टैंकरों की संख्या सीमित है, और जहां पहुंचते है, वहां इतनी भीड़ लग जाती है कि कई लोग वंचित रह जाते है| नलकूपों की मोटरें खराब है या बिजली न होने के कारण चालू नहीं हो पा रही है|

वार्ड नंबर 59 के पाषर्द शिव नारायण शर्मा ने बताया,"हमने लिखित में कई बार समस्या उठाई है लेकिन अफसर सुन नहीं रहे| जनता में आक्रोश है| अगर जल्द समाधान नहीं, तो धरना देंगे|" 

सोशल मीडिया बना जन संवेदना का मंच 

पानी की किल्लत और लू की मार से परेशान लोग अब सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट शेयर कर प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश कर रहे है| कई RWAs ( Residend Welfare Accociations ) ने ट्विटर, फेसबुक और लोकल न्यूज चैनलों के जरिए ध्यान आकर्षित किया है| 

कब मिलेगी राहत 

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि 15 जून के बाद मौसम में हल्का बदलाव आ सकता है एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बादल छा सकते है और आंशिक वर्षा की संभावना है| इससे गर्मी और लू से  थोड़ी राहत मिल सकती है|

🔍 निष्कर्ष

आगरा के यमुना पार इलाके दोहरी मार झेल रहे है - गर्मी और पानी की किल्लत| ऐसे समय में स्थानीय प्रशासन को तेजी से काम करना होगा| टैंकरों की संख्या बढ़नी होगी, नलकूपों की मरमत जल्द करनी होगी और जन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाना होगा| 

इस संकट से राहत तभी संभव है जब शासन प्रशासन जमीनी स्तर पर कार्य करे और जनता को हरसंभव मदद मिले| 


आगरा चांदी फैक्ट्री ब्लास्ट कारीगर आग की गोले के साथ तीसरी मंजिल से गिरे 


Newz Daily Dalna 


Agra Heatwave 2025, Agra Water Crisis, Yamuna Paar Water Problem, Agra Weather Alert, UP News Hindi, Agra Tapman, आगरा पानी की समस्या, यमुना पार जल संकट, आगरा तापमान आज, Supply Prblem 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने