आगरा में ताजमहल को चांदनी रात में देखते के लिए बुकिंग विंडो खोल दी गई है| भारत की धरती अपनी संस्कृति, इतिहास और धरोहरों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है| जब-जब विष धरोहरों की बात होती है, ताजमहल का नाम सबसे पहले लिया जाता है| लेकिन क्या आपने कभी ताजमहल को चांदी रात में निहारा है? यदि नहीं, तो शरद पूर्णिमा का अवसर आपके लिए सबसे खास हो सकता है| इस दिन चांद की रौशनी इतनी प्रखर होती है कि सफेद संगमरमर से बना ताजमहल किसी मोती की तरह चमक उठता है| इसी अनुभव को नाइट व्यू स्कीम कहा जाता है, जिसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ( ASI ) पर्यटकों के लिए उपलब्ध करता है|
शरद पूर्णिमा क्यों है खास?
हिंदू पंचांग के अनुसार आश्चिन मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है| मान्यता है कि इस दिन चांद 16 कलाओं से पूर्ण होता है और उसकी रोशनी धरती पर अमृत बरसाती है| यही वजह है कि ताजमहल जैसी संगमरमर की इमारतें इस रात और भी ज्यादा चमक उठती है|
ताजमहल नाइट व्यू स्कीम
ADI द्वारा कोर्ट के आदेश पर हर पूर्णिमा के अवसर पर ताजमहल को रात में पर्यटकों के लिए खोला जाता है
. नाइट व्यू केवल 5 दिनों तक होता है - पूर्णिमा से 2 दिन पहले, पूर्णिमा का दिन और पूर्णिमा के बाद के 2 दिन
. समय - रात 8 बजे से 12 बजे तक|
. हर आधे घंटे का स्लॉट ( कूल 8 स्लॉट )|
. एक स्लॉट में अधिकतम 50 लोग प्रवेश कर सकते है|
बुकिंग कैसे करे?
ताजमहल का नाइट व्यू देखने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की जाती है|
. आधिकारिक वेबसाइट : asi.payumoney.com या asiagracircle.in
. टिकट विंडो : भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, आगरा मंडल, 22 माल रोड, आगरा|
. टिकट समय : सुबह 10 से शाम 6 बजे तक ( नाइट व्यू शुरू होने से एक दिन पहले तक )
नियम और शर्तें
1. प्रवेश से पहले पूरी सुरक्षा जांच अनिवार्य है|
2. स्मारक के अंदर वीडियो कैमरा ले जाना मना है|
3. पर्यटक अपना सामान बाहर काउंटर पर शुल्क देकर रख सकते है|
4. टिकट कैंसिल करने पर 25% राशि काटकर शेष वापस मिलेगी|
ताजमहल की टिकट दरें
. भारतीय ( व्यस्क ) : रु 510
. विदेशी ( व्यस्क ) : रु 750
. बच्चे ( 3 से 15 वर्ष ) : रु 500
ताजमहल की "चमकी"
ताजमहल को चांदनी रात में देखने का अनुभव इतना अनोखा होता है कि इसे "चमकी" कहा जाता है| जब चांद की किरणे सफेद संगमरर और उसमें जड़े कीमती पत्थरों पर पड़ती है, तो वे ऐसे चमकते है जैसे ताजमहल पर किसी ने मोती बिखेर दिए हो| यही कारण है कि हजारों देशी-विदेशी पर्यटक इस दृश्य को देखने के लिए खासतौर पर शरद पूर्णिमा पर आगरा आते है|
मेहताब बाग से नजारा
यमुना किनारे स्थित मेहताब बाग भी ताजमहल को चांदनी रात में निहारने के लिए लोकप्रिय स्थान है| यहां केवल रु 50 की टिकट लेकर पर्यटक नाइट व्यू का आनंद ले सकते है| खास बात यह है कि इसके लिए पहले से टिकट बुकिंग की जरूरत नहीं होती|
ताजमहल नाइट व्यू का समय
. तारीखें - हर पूर्णिमा पर 5 दिन ( पूर्णिमा से 2 दिन पहले, पूर्णिमा का दिन और पूर्णिमा के बाद के 2 दिन )
. समय - रात 8:30 बजे से 12:30 बजे तक ( कुल 8 स्लॉट )
. स्लॉट अवधि - हर स्लॉट 30 मिनट का होता है|
. प्रदेश - अधिकतम 50 लोगों को एक स्लॉट में अनुमति मिलती है|
मतलब, अगर आपने टिकट बुक की है, तो आपको आधे घंटे का टाइम मिलेगा जिसमें आप ताजमहल की चांदनी रात का नजारा ले सकते है|
फोटोग्राफी और पाबन्दियां
हालांकि मोबाइल फोन से तस्वीरें खींचने की अनुमति होती है, लेकिन प्रफेशनल कैमरा और वीडियो रिकॉर्डिंग सख्ती से माना है| इसका मुख्य उद्देश्य सुरक्षा और स्मारक की संरचना को संरक्षित करना है|
पर्यटकों के लिए उपयोगी सुझाव
. टिकट पहले से बुक कर लें क्योंकि 400 सीटें जल्दी भर जाती है|
. समय पर पहुंच क्योंकि हर स्लॉट सिर्फ 30 मिनट का होता है|
. हल्का समान साथ रखे और मूल्यवान वस्तुएं न ले जाएं
. अगर मेहताब बाग से नजारा लेना है, तो शाम 7 बजे तक पहुंचना अच्छा रहेगा|
पर्यटक पर असर
ताजमहल का नाइट व्यू केवल भारत ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर भी पर्यटकों को आकर्षित करना है|शरद पूर्णिमा के समय आगरा में होटलों की बुकिंग पहले से फूल हो जाती है| स्थानीय गाइड, होटल, ट्रैवल एजेंसी और हस्तशिल्प उद्योग को भी इसका लाभ मिलता है|
ताजमहल को दिन में देखना जितना उद्भूत है, उसे चांदनी रात में देखना उतना ही रोमांचक और अविस्मरणीय अनुभव है| शरद पूर्णिमा पर ताजमहल की खूबसूरती और भी बढ़ जाती है| यदि आप आगरा यात्रा की योजना बना रहे है, तो इस विशेष अवसर पर ताजमहल का नाइट व्यू जरूर देखें|